Achira News Logo
Achira News

केंद्रीय मंत्री ने नशीली दवाओं के कथित सेवन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की

Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री ने नशीली दवाओं के कथित सेवन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की
Full News
Share:

सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। इस मौके पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़, कंवलजीत सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।विज्ञापनकेंद्रीय मंत्री ने सीएम मान से सवाल किया कि नशे के सौदागरों को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संदेश लेकर पंजाब आया हूं। भाजपा पंजाब में सत्ता में आने के बाद छह माह में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर देगी। इस दौरान उन्होंने शायरी अंदाज में कहा सुन लें- केजरीवाल और भगवंत सिंह मान नूर की एक किरण जुल्मात पर भारी होगी, रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी।विज्ञापनउन्होंने कहा ये रवानी ये जवानी अब झुकेगी नहीं। पंजाब को बचाना हमारा संकल्प है और हम पंजाब को बचा के ही चैन की सांस लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि नशे को समाप्त करने के वादे के साथ सरकार में आई आप के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। आज जब पंजाब में पीड़ित परिवारों से संवाद किया, तो मन पीड़ा से भर गया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.