Achira News Logo
Achira News

कनॉट प्लेस में खाद्य वितरण करने वाले लड़कों द्वारा हमला किए जाने के बाद व्यवसायी की मौत हो गई

Aaj Tak
कनॉट प्लेस में खाद्य वितरण करने वाले लड़कों द्वारा हमला किए जाने के बाद व्यवसायी की मौत हो गई
Full News
Share:

राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में देर रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया एक युवक कभी घर लौटकर नहीं आ सका. 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की कुछ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद मौत हो गई. आरोप है कि खाना डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों ने विवाद के दौरान शिवम के सिर पर हेलमेट से कई वार किए. विवाद के बाद हेलमेट से पीटा पूर्वीदिल्लीके लक्ष्मी नगर में रहने वाले शिवम गुप्ता 2 जनवरी की शाम एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने कनॉट प्लेस गए थे. इसी दौरान ई-ब्लॉक, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास उनका कुछ डिलीवरी पार्टनर्स से झगड़ा हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि करीब तीन लोगों ने मिलकर शिवम पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें:महज 23 साल की उम्र में तीन मर्डर, आधा दर्जन अटेम्प्ट टू मर्डर, मोबाइल का यूज नहीं... बनारसी यादव की क्राइम कुंडली

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कनॉट प्लेस में खाद्य वितरण करने वाले लड़कों द्वारा हमला किए जाने के बाद व्यवसायी की मौत हो गई | Achira News