Canada TR to PR Program :कनाडा में काम कर रहे भारतीय वर्कर्स के लिए गुड न्यूज है। सरकार ने परमानेंट रेजिडेंसी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका फायदा हजारों लोगों को मिलने वाला है। कनाडाई सरकार ने 'इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव' प्रोग्राम के लिए जरूरी शर्तों पर नई डिटेल्स जारी हैं। इसे अक्सर 'TR टू PR पाथवे' कहा जाता है, क्योंकि यहां TR का मतलब टेंपरेरी रेजिडेंट यानी अस्थायी निवासी से है, जबकि PR का अर्थ परमानेंट रेजिडेंट यानी स्थायी निवासी से है। कनाडा में काम करने वाले विदेशी वर्कर्स अस्थायी निवासी ही होते हैं।Canada Study Without Permit 2025: 6-Month Courses और Work Permit Holder Exemptions ExplainedIRCC ने कहा है कि इस प्रोग्राम के तहत शुरुआत में उन वर्कर्स को जल्दीPRदिया जाएगा, जिन्होंने प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) जैसे कुछ कार्यक्रमों के माध्यम से PR के लिए अप्लाई किया है। कम से कम दो साल से कनाडा के छोटे या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले वर्कर्स को भी जल्दी PR मिलेगा। इमिग्रेशन एजेंसी का कहना है कि फिलहाल PR के लिए अप्लाई कर चुके वर्कर्स को कोई कार्रवाई नहीं करनी है, IRCC पहले से जमा आवेदनों में से ही योग्य वर्कर्स को PR देगा। 'इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव' के तहत 2026 और 2027 में 33,000 तक विदेशी वर्कर्स को PR मिलेगा।किन्हें दिया जाएगा कनाडा का PR?भारतीयों समेत जिन विदेशी वर्कर्स ने प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP), अटलांटिक इमिग्रेशन प्रोग्राम (AIP), रूरल कम्युनिटी इमिग्रेशन पायलट (RCIP), फ्रैंकोफोन कम्युनिटी इमिग्रेशन पायलट (FCIP), केयरगिवर पायलट्स और एग्री-फूड पायलट जैसे कार्यक्रमों के तहत PR के लिए अप्लाई किया है, उन्हें जल्दी परमानेंट रेजिडेंसी मिल जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है किTR टू PR पाथवेका इस्तेमाल करके सिर्फ ग्रामीण फील्ड और पिछड़े इलाकों में सबसे ज्यादा डिमांड वाले सेक्टर्स में काम करने वाले वर्कर्स को PR देने के लिए कर रही है।कितने लोगों को कनाडा का PR मिलेगा?सरकार ने कहा कि 1 जनवरी और 28 फरवरी के बीच 3600 विदेशी वर्कर्स को PR दिया गया है, जो 2026 के लिए तय किए गए टारगेट का 18% है। इस साल 20 हजार लोगों को PR दिया जाएगा। बाकी बचे हुए स्लॉट के तहत 2027 में PR मिलेंगे। अगर किसी भारतीय वर्कर ने भी PNP, AIP, RCIP, FCIP, केयरगिवर पायलट्स और एग्री-फूड पायलट जैसे कार्यक्रमों के तहत PR के लिए अप्लाई किया है, तो उन्हें भी जल्दी परमानेंट रेजिडेंसी मिल सकती है।
कनाडा ने टी. आर.-टू-पी. आर. कार्यक्रम का विस्तार कियाः अध्ययन परमिट धारक और कार्य परमिट धारक जो स्थायी निवास के लिए पात्र हैं
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.