Achira News Logo
Achira News

कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 में कतर को 4-0 से हराया

Aaj Tak
कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 में कतर को 4-0 से हराया
Full News
Share:

Canada vs Qatar Fifa World Cup 2026 Highlights : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. वैंकूवर में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में कनाडा ने कतर को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराकर न सिर्फ तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी दावेदारी भी लगभग पक्की कर ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो जोनाथन डेविड रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाकर कतर की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया. डेविड के अलावा साइल लारिन और नाथन सलीबा ने भी गोल किए, जबकि कतर को एक आत्मघाती गोल का भी नुकसान उठाना पड़ा. Jonathan David takes the honours as your @MichelobUltra Superior Player of the Match. 👑 #FIFAWorldCup #SuperiorPOTM pic.twitter.com/bP4EdwScAD कनाडा ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. 16वें मिनट में साइल लारिन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. जोनाथन डेविड के वॉली शॉट को कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने पंच कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गेंद लारिन के पास पहुंच गई और उन्होंने आसानी से गोल दाग दिया. इसके बाद 29वें मिनट में डेविड ने शानदार राइट फुट वॉली के जरिए स्कोर 2-0 कर दिया. यह एक साल से अधिक समय में ओपन प्ले से उनका पहला गोल था. कतर की मुश्किलें 33वें मिनट में और बढ़ गईं जब होमान अहमद को रेड कार्ड दिखाया गया. शुरुआत में रेफरी ने कनाडा को पेनल्टी देने का फैसला किया था, लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद फ्री-किक दी गई और अहमद का येलो कार्ड रेड कार्ड में बदल दिया गया. पहले हाफ के इंजरी टाइम में डेविड ने अपना दूसरा गोल दागकर कनाडा को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी. क्रॉसबार से टकराकर वापस आई गेंद पर उन्होंने गोल किया, जबकि कतर के खिलाड़ी निराश नजर आए. दूसरे हाफ की शुरुआत में मैच का सबसे चिंताजनक पल देखने को मिला. कनाडा के इस्माइल कोने को असिम मदीबो की टक्कर के बाद बाएं पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी. उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. इस घटना के बाद मदीबो को भी रेड कार्ड दिखा दिया गया और कतर नौ खिलाड़ियों तक सिमट गया. कोने की जगह मैदान पर आए नाथन सलीबा ने 64वें मिनट में फ्री-किक पर गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया. 75वें मिनट में मोहम्मद मनाई ने दुर्भाग्यपूर्ण आत्मघाती गोल कर कनाडा की बढ़त 5-0 कर दी. Jonathan David has now made history, bringing Canada its first-ever World Cup hat trick in front of a roaring crowd in a match against Qatar. LIVE UPDATES: https://t.co/teZy18kp5p pic.twitter.com/aE5d015oG6 इंजरी टाइम में जोनाथन डेविड ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और स्कोर 6-0 कर दिया. इसके साथ ही वह इस वर्ल्ड कप में एक मैच में तीन गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उनसे पहले यह उपलब्धि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हासिल कर चुके हैं. कनाडा के कप्तान अल्फोंसो डेविस हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद टीम में उपलब्ध थे, लेकिन उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया. वहीं मोइस बॉम्बिटो भी चयन के लिए उपलब्ध थे, हालांकि उन्होंने भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया. कतर के लिए यह हार बेहद निराशाजनक रही. टीम अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ आखिरी समय में गोल कर 1-1 की बराबरी हासिल करने में सफल रही थी, लेकिन यहां वह पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई. चार साल पहले मेजबान रहते हुए भी कतर अपने सभी ग्रुप मैच हार गया था और अब वह अभी तक अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की तलाश में है. ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया. ऐसे में कनाडा की यह बड़ी जीत ग्रुप की तस्वीर बदलने वाली साबित हो सकती है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.