Achira News Logo
Achira News

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में भारतीय छात्रों की मौत

ABP News
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में भारतीय छात्रों की मौत
Full News
Share:

कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया. दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.' उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.' The Consulate General of India, Vancouver, expresses its deepest condolences on the tragic demise of Shri Manoj Sivakumar and Shri Srisaran Thirugnanasambantham, two Indian students from Tamil Nadu and Puducherry, who lost their lives in a tragic air accident in Canada during… CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है. रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे. रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं. मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.