Achira News Logo
Achira News

कप्तानी विवाद के बीच अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता पद से हटाया गया

ABP News
कप्तानी विवाद के बीच अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता पद से हटाया गया
Full News
Share:

अजीत अगरकर को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. रोहित शर्मा को लेकर BCCI के टॉप अधिकारियों और वीवीएस लक्ष्मण के साथ मतभेदों को अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने का कारण बताया जा रहा है, लेकिन असली विवाद जसप्रीत बुमराह को लेकर था. अगरकर 2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे, तभी से उनके बीसीसीआई अधिकारियों के साथ संबंध खराब होने लगे थे. अगरकर जब चीफ सेलेक्टर बनने के बाद दूसरी मीटिंग में शामिल हुए थे, तभी दिक्कतें पैदा होने लगी थीं. ऋतुराज गायकवाड़ और जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपे जाने को लेकर अगरकर और बीसीसीआई का एडमिनिस्ट्रेशन आमने-सामने था. यह बात साल 2023 की है, जब अगस्त महीने में भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करने वाली थी. उससे अगले महीने एशिया कप होने वाला था. ऐसे में अगरकर चाहते थे कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनें, लेकिन बीसीसीआई इस फैसले से सहमत नहीं था. कप्तानी के लिए बोर्ड की पसंद जसप्रीत बुमराह थे, जो करीब एक साल तक टीम से बाहर रहने के बाद वापस आ रहे थे. अगरकर का तर्क था कि बुमराह पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए, जिससे उनके वर्कलोड पर असर पड़े. बीसीसीआई ने अगरकर के विचारों को दरकिनार करते हुए बुमराह को कप्तानी सौंपी. बोर्ड का कहना था कि बुमराह खुद कप्तान बनने के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं, इसलिए उन्हीं को कप्तान बनाया जाएगा. भारत ने आयरलैंड के खिलाफ वह तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीती थी. सीरीज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच पर रहेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में नहीं मिलेगा मौका! बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को चीफ सेलेक्टर पद से हटाने की अधिकारी जानकारी नहीं दी है. मगर यह लगभग तय है कि अगरकर चीफ सेलेक्टर पद पर नहीं रहेंगे. द टेलीग्राफ के मुताबिक बोर्ड अगरकर को एक्सटेंशन देने के पक्ष में नहीं था, लेकिन वह अपने इरादों को लेकर टाल-मटोल जरूर कर रहा था. वहीं जब रोहित शर्मा का लॉर्ड्स किस्सा शुरू हुआ, तब बोर्ड ने आगे आकर स्टेटमेंट जारी कर दिया था. दरअसल चयन समिति रोहित शर्मा को बता चुकी थी कि उन्हें आगे के प्लान में शामिल नहीं किया जाएगा. इसी बीच लॉर्ड्स मैदान पर उनके आखिरी मैच की अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया. तभी बीसीसीआई ने इस मामले में दखल दिया, जिसके बाद अगरकर ने बोर्ड अधिकारियों को बताया कि वह बतौर चीफ सेलेक्टर अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.