Achira News Logo
Achira News

कॉफी विद करण 9: करण जौहर के चैट शो ने दर्शकों का दिल जीता

ABP News•
कॉफी विद करण 9: करण जौहर के चैट शो ने दर्शकों का दिल जीता
Full News
Share:

फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के सबसे लवेबल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट नजर आए. इस दौरान दोनों ने अपनी फैमिली लाइफ, रिश्तों और बच्चों के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान सैफ ने करीना की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि करीना का सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ काफी अच्छा रिश्ता है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने सैफ अली खान से परिवार के साथ होने वाली मुलाकातों और सभी के बीच बेहतर होते रिश्तों को लेकर सवाल किया. इस पर सैफ ने परिवार के सभी सदस्यों की समझदारी और कोशिशों की तारीफ की. उन्होंने खास तौर पर करीना कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सारा और इब्राहिम के साथ अच्छा रिश्ता बनाने में अहम भूमिका निभाई है. सैफ ने कहा, 'परिवार में हर कोई बहुत अच्छा और समझदार रहा है. मैं इसका क्रेडिट करीना को देना चाहूंगा और परिवार के बाकी लोगों को भी, क्योंकि रिश्ते दोनों तरफ से निभाए जाते हैं. करीना ने हमेशा चीजों को आसान बनाया है. वो सारा और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छी हैं और दोनों भी उनकी कोशिशों का उतने ही प्यार से जवाब देते हैं. वो सबसे कूल स्टेपमदर हैं.' बातचीत के दौरान करीना कपूर ने अपने दोनों छोटे बेटों तैमूर अली खान और जेह की बड़े भाई इब्राहिम के साथ बॉन्डिंग के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे इब्राहिम को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें अपना बड़ा भाई मानकर काफी प्यार करते हैं. वहीं, सैफ ने भी इब्राहिम की तारीफ करते हुए बताया कि उनका अपने छोटे भाइयों के साथ काफी अच्छा रिश्ता है. सैफ ने कहा, 'इब्राहिम भी उनके साथ बहुत अच्छा है. उन्हें उसके साथ खेलना बहुत पसंद है. कभी-कभी वो घर आता है और उनके कमरों में जाकर उनसे बातें करता है. उसका उनके साथ अपना एक अलग रिश्ता है. इस तरह का रिश्ता निभाने के लिए वो वाकई बहुत प्यारा लड़का है.' सैफ अली खान ने साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. हालांकि, शादी के करीब 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई. कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली. सैफ और करीना के भी दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जेह अली खान. दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.