मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में आईआईटी बीएचयू के छात्र विभिन्न अवार्ड से नवाजे गए मनोहर कुमार और उनकी टीम ने अपने साइंस शो से सभी को अचंभित कर दिया। विभिन्न प्रकार के केमिकल के इस्तेमाल से आसमान से धरती पर उतरते बादल ने सबको चौंकाया। इसी तरह केमिकल के प्रयोग से लड़की की आवाज को लड़के की आवाज में परिवर्तित किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंइसके अलावा आग की लपटों का संगीत पर थिरकना, आग को मुंह में खा जाना, बिना बिजली के ट्यूबलाइट जलाने व आग को अलग अलग रंगों में निकालने जैसे प्रयोग देख लोग हैरान रह गए। साइंस शो का संचालन विवेक कुमार ने किया। मैनेजमेंट मोहित कुमार और बैक ग्राउंड सेटअप की जिम्मेदारी अमित और मनीष ने निभाई।विज्ञापनविज्ञापनइस मौके पर एसडीएम सदर, कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, सदस्य महोत्सव समिति नुरुज्जमा अंसारी, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, अवधेश सिंह, रईस आलम, सुजीत गुप्ता, मेराज खान आदि मौजूद रहे।
कबीर मघर महोत्सवः एक ऐसा विज्ञान प्रदर्शनी जैसा कोई और नहीं
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.