Achira News Logo
Achira News

किम कार्दशियन रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी के माध्यम से भारत में शेपवियर ब्रांड स्किम्स लॉन्च करेंगी

ABP News
किम कार्दशियन रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी के माध्यम से भारत में शेपवियर ब्रांड स्किम्स लॉन्च करेंगी
Full News
Share:

हॉलीवुड की मशहूर बिजनेस वुमन और सोशल पर्सनालिटी किम कार्दशियन के चर्चे भारत में भी रहते हैं. किम कुछ समय पहले अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने आई थी. तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर भारत में काम करने का मन बना लिया है. दरअसल हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अपने शेपवियर और इनरवियर ब्रांड SKIMS को भारत में लॉन्च करने जा रही हैं. अपने ब्रांड को वो रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के साथ साझेदारी के जरिए भारत लाएंगी. इस समझौते के तहत रिलायंस ब्रांड्स भारत में SKIMS के सभी रिटेल स्टोर और ऑनलाइन बिक्री का संचालन करेगी. कंपनी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में SKIMS के स्टोर खोलेगी. इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी ब्रांड का विस्तार किया जाएगा. इस बारे में बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि, 'SKIMS ने दुनियाभर में आरामदायक, स्टाइलिश और सभी के लिए उपयुक्त फैशन की नई पहचान बनाई है. भारत के नए दौर के ग्राहक भी ऐसे ही फैशन की तलाश में हैं और रिलायंस इस ब्रांड को लंबे समय तक भारत में मजबूत बनाने के लिए काफी एक्साइटेड है'. वहीं, किम कार्दशियन ने कहा कि, 'SKIMS की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में आरामदायक और आत्मविश्वास महसूस करे. उन्होंने कहा कि भारत से ब्रांड को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और अब वे भारतीय ग्राहकों का अपने स्टोर्स में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि SKIMS की शुरुआत किम कार्दशियन और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी. भारत में एंट्री से पहले ये ब्रांड लंदन और दुबई में नए स्टोर खोल चुका है. अब हांगकांग और सियोल में भी इसके स्टोर खुलने वाले हैं. प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.