गर्मियों में तापमान बढ़ते ही सभी लोगों को कुछ ठंडा खाने का मन बार-बार करता है. अगर ये चीड ठंडी होने के साथ ही हल्की और चटपटी हो तो मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी में किसी ऐसी ही चीज की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन लाए हैं. ये कुछ ऐसा है जो आपको स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद चटपटा स्वाद देने के साथ ही आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है. हम बात कर रहे हैं दही बूंदी चाट की, जो स्वाद में जबरदस्त और बनाने में बेहद आसान है. खास बात ये है कि थोड़े से बदलाव करके इसे लो-कैलोरी और हेल्दी स्नैक में बदला जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं लो-कैलोरी दही बूंदी चाट, जो शरीर को ठंडक देती है और वो भी स्वाद के साथ. दही बूंदी चाट बनाने के लिए एक बाउल में फेंटी हुई दही लें और उसमें आधी बूंदी डाल दें. अब इसमें नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर हल्के हाथ से मिक्स करें. इससे बूंदी, दही का स्वाद अच्छी तरह सोख लेगी. इस दही-बूंदी मिक्शचर को एक प्लेट में फैलाएं. उसके ऊपर से पापड़ी को हल्का तोड़कर डालें. अब उबले चने और आलू के टुकड़े डालें. अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसमें हल्का सा लाल मिर्च पाउडर छिड़ सकते हैं. अब इसके ऊपर एक बार फिर दही डालें. बची हुई बूंदी डालकर भुना जीरा पाउडर छिड़कें, जिससे फ्लेवर और बढ़ जाए. दही डालने के बाद हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. फिर बारीक कटा धनिया और सेव डालकर सजाएं. अगर चाहें तो अनार के दाने डालकर इसे और रिफ्रेशिंग बना सकते हैं. आपकी दही बूंदी चाट तैयार है. अगर आप दही बूंदी चाट को लो-कैलोरी वाली बनाना चाहते हैं तो
कम-कैलोरी दही बूंदी चाट के साथ शांत रहेंः एक ताज़ा ग्रीष्मकालीन नाश्ता
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.