Achira News Logo
Achira News

क्यों बार-बार सिरदर्द अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है

India TV•
क्यों बार-बार सिरदर्द अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है
Full News
Share:

सिरदर्द एक आम समस्या है, जिसे अक्सर लोग थकान, तनाव, नींद की कमी या लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से जोड़कर देखते हैं। हालांकि, बार-बार सिरदर्द कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी में प्रिंसिपल कंसल्टेंट और न्यूरोसर्जन, डॉक्टर गौरव बत्रा, बता रहे हैं कि बार-बार सिरदर्द होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है और किस स्थिति में आपको जानें डॉक्टर के पास जाना चाहिए? : माइग्रेन में सिर के एक या दोनों तरफ तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ मतली, उल्टी और रोशनी या तेज आवाज के प्रति संवेदनशीलता भी महसूस हो सकती है। बहुत अधिक बढ़ा हुआ रक्तचाप कुछ स्थितियों में सिरदर्द के साथ दिखाई दे सकता है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर के ज्यादातर मामलों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। : डॉक्टर गौरव बत्रा कहते हैं कि अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव लेते हैं तो इस वजह से भी यह परेशानी हो सकती हैं। मानसिक तनाव, चिंता, अनियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद न लेने से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। : साइनस में सूजन या संक्रमण होने पर माथे, आंखों के आसपास और चेहरे पर दबाव या दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ नाक बंद होना भी संभव है। कुछ मामलों में बार-बार होने वाला या असामान्य सिरदर्द मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि, केवल सिरदर्द के आधार पर किसी गंभीर बीमारी का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। डॉक्टर गौरव बत्रा कहते हैं कि अगर सिरदर्द बार-बार होता है, धीरे-धीरे बढ़ रहा है या दवाइयों के बावजूद ठीक नहीं हो रहा है, तो न्यूरोसर्जन से परामर्श लेना चाहिए। जांच के दौरान यदि मस्तिष्क या रीढ़ से जुड़ी ऐसी समस्या सामने आती है, जिसमें सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है, तो न्यूरोसर्जन की सलाह ली जा सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.