Achira News Logo
Achira News

क्या रात में वातानुकूलन के लिए 16 डिग्री सेल्सियस आदर्श तापमान है?

Live Hindustan
क्या रात में वातानुकूलन के लिए 16 डिग्री सेल्सियस आदर्श तापमान है?
Full News
Share:

Ideal AC Temperature At Night:भीषण गर्मी में AC (एयर कंडीशनर) हर घर में सुकून भरी हवा देता है। कुछ ही मिनटों में एसी कमरा और शरीर दोनों को ठंडा कर देता है। रात में सुकून से भरी नींद पाने के लिए लोग कमरे को चिल्ड करना पसंद करते हैं। इसके लिए अक्सर लोग 16 डिग्री पर टेंपरेचर सेट कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री पर रखना सही होता है या इससे कोई नुकसान हो सकता है। तो वही कुछ लोग एसी को 24 डिग्री पर चलाने की सलाह देते हैं। तो AC डिग्री की सही सेटिंग क्या है और रात में किस टेंपरेचर पर इसे चलाना चाहिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सही सेटिंग चुनकर आप बिजली की खपत बचा सकते हैं और कमरा भी ठंडा कर सकेंगे। HaierHaier 1.6 Ton 3 Star DC Inverter AC(100% Grooved Copper, Triple Inverter Plus Technology, 60 degree Cooling at Extreme Temperature, HSU19DW3(DCINV), White body) LloydLloyd 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Inverter Split AC (6 in 1 Convertible, Cools Up To 52°C, Clean Filter Indication, Smart 4 Way Swing, White with Silver Deco Strip, GLS18I3KOESR) MideaMidea 2 Ton 3 star Split AC (Copper, HD Filter, SANTIS NEO CLS, White, Free 1 Year Extended warranty SamsungSamsung 1 Ton 3 Star Inverter Split AC (Alloy AR12RV3HEWK White) LGLG 1 Ton 3 Star Inverter Split AC (JS-Q12CPXD, White) 16, 20 या 24? अगर आप AC को सही टेंपरेचर पर चलाते हैं, तो ना सिर्फ बिजली का बिल कम होगा बल्कि एसी भी लंबे समय तक खराब नहीं होगा। साथ ही आपका कमरा भी ठंडा रहेगा। अगर आप 16 डिग्री पर एसी चलाते हैं, तो इससे वो जल्दी ठंडा करेगा लेकिन उस पर लोड बढ़ेगा और ऐसे में आपका बिजली का बिल भी तेज रफ्तार में भागेगा। तो वही अगर आप 20 डिग्री पर सेटिंग करते हैं, तो भी बिजली की खपत उतनी ही रहती है और ज्यादा ठंड से नींद भी खराब होगी। अगर आप 24 डिग्री पर एसी चलाते हैं, तो ये आपके लिए आरामदायक और स्टेबल कूलिंग करेगा। इस टेंपरेचर पर AC चलाने से बिजली बिल कम आएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात में बार-बार एसी का टेंपरेचर नहीं बदलना चाहिए। ज्यादातर लोग कभी 16, कभी 22 या फिर 24 पर सेटिंग करते रहते हैं। सेटिंग जो भी चुनें एक ही चुन लीजिए। इसके अलावा सोने से 30 मिनट पहले 22–23°C पर चलाकर कमरा कूल करें, फिर 24°C पर सेट कर दें। इससे कमरा भी ठंडा हो जाएगा और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं होगा। बात सीधी सी है कि अगर आप एसी 16 या 20 डिग्री पर चलाते हैं, तो इसका असर आपके बिजली बिल पर दिखेगा। -बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है -AC जल्दी खराब हो सकता है -ओवरहीटिंग से आउटडोर यूनिट ओवरहीट हो सकती है, जिससे फटने का डर रहता है -ज्यादा चिल्ड एसी में रहने से सिरदर्द, सर्जी-जुकाम और बदन दर्द की समस्या बनी रहती है -लगातार कम टेंपरेचर में रहने से त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है AC चलाते समय कमरे के दरवाजे, खिड़कियां अच्छे से बंद करें। आप स्लीप मोड वाली सेटिंग भी सेलेक्ट कर सकते हैं, इससे ये रातभर धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ाकर बिजली बचाता रहेगा। ज्यादा ठंड से आपकी नींद भी खराब नहीं होगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

क्या रात में वातानुकूलन के लिए 16 डिग्री सेल्सियस आदर्श तापमान है? | Achira News