क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आखिरकार अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बोर्ड ने 5 नवंबर को महिला और पुरुष दोनों के साल 2026-27 में शामिल किए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी जो एक अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक लागू रहेगा। इसमें 2026-27 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में तीनों कप्तान शे होप (ODI और T20I), रोस्टन चेज (टेस्ट) और महिला टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज मुख्य रूप से शामिल हैं। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल जिनकी लंबे समय के बाद वेस्टइंडीज की टीम में वापसी हुई थी वह 7 साल बाद फिर से क्रिकेट वेस्टइंडीज के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुए हैं। वहीं इसके अलावा तीन नए खिलाड़ियों को भी बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। मैथ्यू फोर्ड, अमीर जंगू और मैंडी मैंग्रू को पहली बार वेस्टइंडीज का इंटरनेशनल रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मैंग्रू एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज महिला टीम के लिए छह वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस लिस्ट में सीनियर पुरुष टीम के 15 और सीनियर महिला टीम के 15 रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं, साथ ही पुरुषों के लिए तीन डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी दिए गए हैं। CWI के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने एक बयान में कहा इनमें से हर कॉन्ट्रैक्ट हमारे सामने मौजूद एक लक्ष्य से जुड़ा है। पुरुषों के लिए पहला लक्ष्य फरवरी में होने वाला ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर है और हम वहां पूरी तैयारी और इरादे के साथ जा रहे हैं कि हम क्वालीफाई कर सकें। महिलाओं के लिए दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज है, जो हमें अगले ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका देती है। पिछली बार क्रिकेट वेस्टइंडीज के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के अलावा एलिक अथानाजे को इस बार की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं 7 साल के बाद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए जॉन कैम्पबेल की वापसी उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हुई है जिसमें उनका भारत के दौरे पर वनडे और टी20 दोनों सीरीज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं इसके अलावा ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे और विटेल लॉज को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज (टेस्ट कप्तान), मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शे होप (ODI और T20I कप्तान), अकील होसेन, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, जोमेल वारिकन। ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, विटेल लॉज। आलिया एलेन, शेमेन कैंपबेल, जाहजारा क्लैक्सटन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जनिलेया ग्लासगो, रियलीना ग्रिमोंड, शॉनिशा हेक्टर, चिनेल हेनरी, ज़ैडा जेम्स, मैंडी मंगरू, हेली मैथ्यूज (कप्तान), अश्मिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरक, स्टेफनी टेलर। रणजी ट्रॉफी में हुआ बड़ा उलटफेर, त्रिपुरा ने पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत तिलक वर्मा बने ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, जडेजा और बुमराह इंडिया ए की स्क्वॉड के साथ जुड़े Latest Cricket News
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2026-27 सत्र के लिए नए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.