Achira News Logo
Achira News

करीना कपूर खान ने कॉफी विद करण में पति सैफ अली खान के साथ अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की

ABP News•
करीना कपूर खान ने कॉफी विद करण में पति सैफ अली खान के साथ अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की
Full News
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने पति सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं. शो में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान करीना ने नेपोटिज्म को लेकर कुछ ऐसा कहा कि करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक्ट्रेस ने खुद को नेपोटिज्म से निकले सबसे बेहतरीन टैलेंट की 'पोस्टर गर्ल' बताया. 'कॉफी विद करण 9' में करीना कपूर ने खुद पर लगे 'नेपो बेबी' के ठप्पे को खारिज किया. शो के दौरान एक मजेदार सेगमेंट जीतने के बाद सैफ ने मजाक में कहा कि इससे साबित होता है कि करण जौहर का शो नेपोटिज्म को बढ़ावा नहीं देता और न ही पक्षपाती है. सैफ की ये बात सुनकर करीना हैरान रह गईं और उन्होंने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा. जवाब में करण ने करीना की तरफ इशारा करते हुए उन्हें 'नेपो बेबी' बताया. इसके जवाब में करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं नेपोटिज्म से निकले सबसे बेहतरीन टैलेंट की पोस्टर गर्ल हूं. एकदम शुद्ध, ओरिजिनल टैलेंट. मैंने कभी अपने माता-पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है.' करीना की ये बात सुनकर करण ने 'वाह!' कहा और सैफ के साथ मिलकर मजाकिया अंदाज में तालियां बजाने लगे. A post shared by Social Ketchup Binge (@socialketchupbinge) ये पहली बार नहीं है जब करीना कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी है. साल 2020 में बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि सिर्फ नेपोटिज्म के दम पर कोई 21 साल तक काम नहीं कर सकता. उन्होंने कहा था, '21 साल तक काम करना सिर्फ नेपोटिज्म की वजह से नहीं हो सकता. ऐसा मुमकिन नहीं है. मैं ऐसे कई सुपरस्टार्स के बच्चों की लंबी लिस्ट बता सकती हूं, जिनके साथ ऐसा नहीं हो पाया.' करीना ने ये भी कहा था कि वो अपने करियर को सिर्फ परिवार के नाम से मिली सफलता के तौर पर नहीं देखतीं. उन्होंने कहा था, 'ये सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन मेरा भी स्ट्रगल रहा है. हां, मेरा स्ट्रगल शायद उतना दिलचस्प नहीं है, जितना किसी ऐसे इंसान का, जो सिर्फ 10 रुपये लेकर ट्रेन से आता है. मेरा सफर ऐसा नहीं रहा है और इसके लिए मैं माफी नहीं मांग सकती.' बता दें कि करीना कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वो रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी हैं. वहीं, दिग्गज अभिनेता राज कपूर उनके दादा थे. करीना ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. पिछले 26 सालों से वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.