Achira News Logo
Achira News

क्रिप्टोक्यूरेंसी निवेश घोटालाः यूपी निवासी ने उसे मारने की धमकी देने वाले आरोपी से ₹ 14.20 लाख खो दिए

Amar Ujala
क्रिप्टोक्यूरेंसी निवेश घोटालाः यूपी निवासी ने उसे मारने की धमकी देने वाले आरोपी से ₹ 14.20 लाख खो दिए
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleउत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला खेल निवासी युवक से 14 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।और पढ़ेंTrending Videosरकम दोगुनी करने का दिया झांसापीड़ित सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कांधला के मोहल्ला रामनगर निवासी एक युवक ने खुद को क्रिप्टो करेंसी कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि कंपनी में निवेश करने पर 18 महीने में रकम दोगुनी हो जाएगी। साथ ही निवेशकों को एक सप्ताह के लिए दुबई घुमाने का भी लालच दिया गया।विज्ञापनविज्ञापनयह भी पढ़ें:West UP Weather: मौसम ने बदली करवट, बादल-धूप के बीच गर्मी से राहत; अगले 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मिजाजवर्ष 2022–23 में दिए 14.20 लाख रुपयेपीड़ित के अनुसार उसने वर्ष 2022 और 2023 के दौरान अलग-अलग किस्तों में आरोपी को कुल 14 लाख 20 हजार रुपये दे दिए। करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी उसे न तो रकम वापस मिली और न ही किसी प्रकार का मुनाफा मिला।पीड़ित के पास मौजूद हैं सबूतसलमान का कहना है कि उसके पास पैसे देने के वीडियो और कुछ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य भी मौजूद हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।एक और युवक से भी ठगीपीड़ितों के अनुसार आरोपी ने मोहल्ला मौलानान निवासी शादाब से भी करीब 5 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में आरोपी के भाई भी शामिल हैं।पैसे मांगने पर मिल रही धमकीपीड़ितों का कहना है कि जब भी वे अपने पैसे वापस मांगते हैं तो आरोपी गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। परेशान होकर दोनों युवकों ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

क्रिप्टोक्यूरेंसी निवेश घोटालाः यूपी निवासी ने उसे मारने की धमकी देने वाले आरोपी से ₹ 14.20 लाख खो दिए | Achira News