मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए दिसंबर का महीना खास होने वाला है. खासकर उन गेमर्स के लिए, जो Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलना चाहते हैं, लेकिन फोन की कम स्टोरेज या डिवाइस की क्षमता के चलते गेम का पूरा वर्जन यूज नहीं कर पाते हैं. ऐसे खिलाड़ियों के लिए Krafton India एक नया ऑप्शन लेकर आ रही है. कंपनी अपने नए गेम BGMI Air को भारत में लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी 14 मिलियन के पार पहुंच चुका है. अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ-साथ उन खिलाड़ियों के लिए भी खास मौका दिया है, जो आधिकारिक लॉन्च से पहले इस गेम को आजमाना चाहते हैं. BGMI Air की सबसे खास फीचर इसका छोटा डाउनलोड साइज है. Krafton के अनुसार, गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट और Android वर्जन से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है. गेम की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले Krafton India कुछ खिलाड़ियों को इसे आजमाने का मौका दे रही है. इसके लिए कंपनी ने Closed Beta Testing प्रोग्राम की घोषणा की है. यह टेस्टिंग 20 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित होगी. इसमें मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. इस दौरान गेम खेलने वाले लोगों से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक के आधार पर कंपनी आधिकारिक लॉन्च से पहले गेम में जरूरी सुधार करेगी. Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन Krafton India ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि BGMI Air को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. यह मौजूदा BGMI का हल्का वर्जन होगा, जिसे खास तौर पर उन खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज या गेम चलाने के लिए जरूरी क्षमता नहीं है. कंपनी के मुताबिक, Google Play पर इस गेम के लिए अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. BGMI Air एक अलग ऐप के रूप में उपलब्ध होगा. इसे खेलने के लिए मौजूदा BGMI ऐप को हटाने या उसमें बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी. जो खिलाड़ी सबसे पहले BGMI Air खेलना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए एक ऑडिशन वीडियो बनाकर जमा करना होगा. यह वीडियो 15 से 60 सेकंड का होना चाहिए. इसमें खिलाड़ियों को बताना होगा कि उन्हें शुरुआती गेमर्स में शामिल होने का मौका क्यों मिलना चाहिए. इसके साथ ही गेम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को टैग करना होगा और आवेदन फॉर्म भी भरना होगा. यह फॉर्म BGMI Air और BGMI के आधिकारिक Instagram अकाउंट @battlegroundsmobilein_official के बायो में उपलब्ध है. आवेदन करने वाले खिलाड़ी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. इसके अलावा वैध सरकारी फोटो आईडी और BGMI अकाउंट होना भी जरूरी है. Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान? मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.
क्राफ्टन इंडिया ने छोटे डाउनलोड आकार के साथ एक नया मोबाइल गेम बीजीएमआई एयर लॉन्च किया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.