Achira News Logo
Achira News

केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राज्यसभा के सांसद हार गए

Navbharat Times
केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राज्यसभा के सांसद हार गए
Full News
Share:

भोपाल:पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बंपर जीत मिली। वहीं, केरल और तमिलनाडु में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस मध्य प्रदेश से दो राज्यसभा सांसद केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार गए हैं। इन दोनों नेताओं की हार से मध्य प्रदेश के स्थानीय नेताओं को झटका लगा है। ऐसा कहा जा रहा था कि अगर यह दोनों नेता विधानसभा का चुनाव जीत जाते तो राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देते और उनकी जगह किसी स्थानीय नेता को मौका मिल सकता था।केंद्र सरकार में मंत्री एल मुरुगनको तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरलम विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों नेता मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। दोनों नेता मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। इनकी हार का असर मध्य प्रदेश की सियासत में भी देखने को मिल रहा है।केरलम से आते हैं जार्ज कुरियनमध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को बीजेपी ने केरलम की कांजीरापल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा। जॉर्ज कुरियन तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 26984 के करीब वोट मिले।मोदी कैबिनेट के दो मंत्री विधानसभा चुनाव हारेजॉर्ज कुरियन को केरलम में मिली हारतमिलनाडु से चुनाव लड़े थे एल मुरुगनदोनों नेता मध्य प्रदेश से हैं राज्यसभा सांसदएल मुरुगन भी चुनाव हारेमध्य प्रदेश से एक और राज्य सभा सांसद और केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी चुनाव हार गए हैं। तमिलनाडु की अविनाशी विधानसभा सीट से बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। वे तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। एल मुरुगन को एक्टर विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार ने हराया। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले। उन्हें करीब 15 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा।दोनों के रिजल्ट को लेकर एमपी में थी उत्सुकतादोनों नेताओं के चुनाव परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश में अच्छी रुचि थी। जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल जून 2026 और एल मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। जॉर्ज कुरियन को ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट से राज्यसभा भेजा गया था। लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राज्यसभा के सांसद हार गए | Achira News