Achira News Logo
Achira News

कुरावली में मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मरीज की मौत

Amar Ujala
कुरावली में मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मरीज की मौत
Full News
Share:

कुरावली। कस्बा में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत के मामले को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें कुरावली भेजीं। सीएमओ कार्यालय से भेजी गई टीम ने मेडिकल पर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन पाया। मेडिकल को तत्काल सील कर दिया गया है। जनपद कासगंज के नगला गलफत निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार करीब आठ साल से अपनी ससुराल नगला जमुनिया में रह कर मजदूरी का काम करता था। शनिवार शाम को परिजन घिरोर रोड स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर पर ले गए। मेडिकल स्टोर पर मौजूद एक व्यक्ति ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद दिनेश की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मेडिकल पर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन हो रहा था। क्लीनिक संचालन के संबंध में जब मेडिकल संचालक से जानकारी जुटाई गई तो वे पंजीकरण संंबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। मेडिकल को सील कर नाेटिस जारी किया गया है। तीन दिन में क्लीनिक संचालन के अभिलेख मांगे गए हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि यदि क्लीनिक से पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिलते हैं तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही डीएम के आदेश पर औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने भी वर्मा मेडिकल स्टोर कुरावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय यहां पंजीकृत फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं मिला। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल पर दवा वितरण पर रोक लगाई है। यहां उपलब्ध करीब 45 हजार रुपये कीमत के पैनफ्री टैबलेट की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।और पढ़ेंTrending Videos

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कुरावली में मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मरीज की मौत | Achira News