यह भी पढ़ें-Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?विज्ञापनशरत बोस रोड स्थित एक परिसर में रहने वाले कारोबारी के अनुसार, उसे पहली बार 30 जून को एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया था। इसके बाद एक महीने से अधिक समय तक लगातार फोन और आवाज संदेश भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।विज्ञापनमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच विशेष इकाई को सौंप दी है। इसमें खुफिया विभाग का एंटी राउडी स्क्वॉड और विशेष कार्यबल शामिल हैं। जांचकर्ता अंतरराष्ट्रीय नंबर के स्रोत और फोन करने वालों की पहचान का पता लगाने में जुटे हैं।यह भी पढ़ें-Supreme Court: 'मानवीय गरिमा जीवन का हिस्सा', सड़क हादसे में घायल बच्ची के मामले पर अदालत ने क्यों कही ये बात?पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस फोन का बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं मिला है। जांच इस पहलू पर भी की जा रही है कि कहीं स्थानीय अपराधी गिरोह का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी को डराकर रंगदारी वसूलने की कोशिश तो नहीं कर रहे। पुलिस मौजूदा मामले की जांच के साथ फोन नंबर, आवाज संदेश और कारोबारी को मिली धमकियों की भी पड़ताल कर रही है।
कोलकाता के व्यवसायी को 5 करोड़ रुपये की धमकी भरे कॉल आए
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.