विस्तारAdd as a preferredsource on googleआईपीएल 2026 सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिट हो गए हैं और उन्हें टीम से जुड़ने की मंजूरी भी मिल गई है। केकेआर की टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है, लेकिन पथिराना के फिट होने से उसे राहत जरूर मिली होगी। पथिराना इस सीजन केकेआर के लिए खेलेंगे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंपथिराना ने रिहैब पूरा कियाश्रीलंका क्रिकेट के सचिव बांदुला दिसानायके ने कहा है कि पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। हालांकि, उन्हें टीम में शामिल करने से पहले केकेआर उनकी तैयारियों को परखेगी। पथिराना को टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह शेष टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। श्रीलंका का सफर सुपर आठ में ही समाप्त हो गया था।दिसानायके ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है पथिराना फिट हैं और हमने उन्हें आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी दे दी है। फिलहाल मेरे पास इतनी ही जानकारी है। उन्होंने रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वे फिट हैं। लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन करने का काम फ्रेंचाइजी का होगा। फिलहाल हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। जहां तक हमें जानकारी है, वे फिट हैं और आईपीएल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।'विज्ञापनविज्ञापनकब टीम से जुड़ेंगे पथिराना?इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि पथिराना केकेआर से कब जुड़ेंगे। केकेआर का मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा और इसके लिए टीम 25 मार्च को मुंबई रवाना होगी। केकेआर को इसके बाद लगातार तीन मैच अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डेंस पर खेलने हैं। केकेआर का मैच दो अप्रैल को सनराइडर्स हैदराबाद, छह अप्रैल को पंजाब किंग्स और नौ अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा।पथिराना के लिए लगाया था बड़ा दांवकेकेआर ने पिछले साल हुई मिनी नीलामी में पथिराना पर बड़ा दांव लगाया था। कोलकाता ने इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्होंने सीएसके लिए 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। केकेआर का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स को बढ़ावा मिला क्योंकि मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी मिली
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.