कोलकाता, 21 मार्च (वार्ता), कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के अप्रैल मध्य से उपलब्ध होने की संभावना जताई है। पिंडली में खिंचाव के कारण टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए पथिराना इस समय श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टूर्नामेंट में पथिराना केवल तीन मैच ही खेल पाए थे और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मुक़ाबले के दौरान उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। जिसके चलते आईपीएल 2026 के शुरुआत में उनकी उपलब्धता को लेकर उनकी चिंताएं बढ़ गई थीं। केकेआर के प्री सीज़न प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान नायर ने कहा, "हमें जो ताज़ा जानकारी मिली है उसके अनुसार वह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं और उन्होंने उनका रिहैब शुरू कर दिया है। हमें जो सबसे नई जानकारी मिली है उसके अनुसार वह अप्रैल के मध्य तक मैच खेलने के लिए फ़िट हो जाएंगे। फ़िलहाल हमें इतना पता है।" इस समयावधि को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि पथिराना आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रहेंगे, जिसके चलते केकेआर की गेंदबाज़ी योजनाओं को बड़ा झटका लगेगा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद केकेआर ने नीलामी में पथिराना को 18 करोड़ में ख़रीदा था। हर्षित राणा की अनुपस्थिति की वजह से भी केकेआर को झटका लगा है। घुटने की चोट के चलते राणा इस समय बाहर चल रहे हैं जो कि पिछले कुछ सीज़न में केकेआर के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के मुख्य स्तंभ रहे हैं। हालांकि राणा औपचारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर घोषित हो चुके हैं। राणा को टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। नायर ने कहा, "सबसे पहले तो यह बड़ा झटका है। क्योंकि ख़िताबी सीज़न को जोड़ते हुए हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इन वर्षों में एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने काफ़ी विकास किया है इसलिए उन्हें रिप्लेस करना आसान नहीं है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में हमने कुछ गेंदबाज़ों पर नज़र डाली है। हम लीडरशिप ग्रुप की मदद से इस बात का मूल्यांकन करने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन इस टीम में फ़िट बैठता है और कौन अपनी भूमिका को अच्छी तरह से निभा सकता है। हम अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं और हमने कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही हम ऐसे खिलाड़ी को चुन लेंगे जो कुछ ख़ास कर सके।" राज वार्ता
कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच को उम्मीद है कि मथिसा पथिराना अप्रैल के मध्य तक फिट हो जाएंगी
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.