Achira News Logo
Achira News

कलौंजी सीड्सः मधुमेह, वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक उपचार

India TV
कलौंजी सीड्सः मधुमेह, वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक उपचार
Full News
Share:

1/5Image Source : magnificडायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी किसी वरदान से कम नहीं है। कई शोध बताते हैं कि खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है।2/5Image Source : magnificअगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कलौंजी आपकी मदद कर सकती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और फैट को बर्न करने में सहायक है। गुनगुने पानी में कलौंजी का पाउडर और शहद मिलाकर पीना वजन घटाने का बेहतरीन तरीका है।3/5Image Source : magnificकलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैटी एसिड्स शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।4/5Image Source : magnificबढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त की समस्या को दूर करने में कलौंजी फायदेमंद है। इसे शहद के साथ चबाकर खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।5/5Image Source : magnificकलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे आप सर्दी-खांसी, वायरल इन्फेक्शन और अन्य मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.