कल्याणपुर में निवेशकों से करीब एक करोड़ की ठगी में कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर पुलिस ने कंपनी के तीन निदेशकों और एक शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर में एक अस्पताल में शातिरों ने ऑफिस खोला था। कल्याणपुर निवासी सुभाष चंद्र दुबे ने न्यायालय में दायर वाद में बताया कि वह निखिल इंडिया इन्वेस्टर सर्विसेस लिमिटेड में एजेंट के रूप में कार्यरत थे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंउन्होंने विभिन्न योजनाओं में धन जमा कराया था। आरोप है कि कंपनी के निदेशक राजेश पांडे, विजय लक्ष्मी और रामशुभ मिश्रा तथा शाखा प्रबंधक विशंभर नाथ उपाध्याय ने निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भुगतान नहीं किया। रुपये की मांग करने पर निदेशक राजेश पांडे ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी। सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश के बाद कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।विज्ञापनविज्ञापन
कल्याणपुर पुलिस ने कथित निवेश धोखाधड़ी को लेकर कंपनी के निदेशकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.