Achira News Logo
Achira News

केवीएस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की

TV9 Hindi
केवीएस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की
Full News
Share:

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कक्षा I और बालवाटिका-1 और 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी डेट 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. ध्यान दें कि केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं करता है बल्कि छात्रों को लॉटरी सिस्टम के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. पहली लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे और माता-पिता या अभिभावकों को एडमिशन की पुष्टि के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा. केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उपलब्ध कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित होंगी, जबकि 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति (एससी) के लिए, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए और 27 प्रतिशत ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के लिए आरक्षित होंगी. केंद्रीय विद्यालय में आवेदन करते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. इनमें मुख्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि का प्रमाण, बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो, बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र शामिल हैं. इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड होने पर हलफनामा, कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र और दादा-दादी के साथ माता-पिता के संबंध का प्रमाण भी मांगा जा सकता है. 📢#KVSAdmission Notification for Academic Session 2026-27 For Balvatika & Class-1 Online Registration Starts: 20th March 2026 Last Date of Registration: 02nd April 2026#KVSAdmission2026#KVianspic.twitter.com/gfkOAq0M7V — Kendriya Vidyalaya Sangathan (@KVS_HQ)March 19, 2026 सबसे पहले तो केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvsadmission.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद चयन लिस्ट जारी की जाएगी. अगर छात्र का नाम लिस्ट में आता है तो संबंधित विद्यालय में जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे और अंतिम चरण में फीस जमा करने के बाद छात्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती. ये भी पढ़ें:यूपी-बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश…जानें किस बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब हो सकता है जारी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

केवीएस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की | Achira News