KVS Admission 2026-27 Documents List:केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बालवाटिका और क्लास-1 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 2026-27 के लिए शुरू कर दी है। पेरेंट्स 20 मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट को फॉर्म भरने से पहले ध्यान से देखना जरूरी है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पेरेंट्स को KVS के ऑफिशियल पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माध्यम से ही पूरी करनी होगी। नए एकेडमिक सेशन में एडमिशन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा, इसलिए पेरेंट्स समय रहते सभी जरूरी डाॅक्यूमेंट्स तैयार रखें।बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए योग्यताKVS बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश2026-27 के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु तय है। इसमें बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 साल और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 साल है। भारतीय नागरिक और भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के बच्चे इसके लिए पात्र हैं। NEP 2020 के नियम के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र 6 से 8 साल के बीच होनी चाहिए। KVS के नियमों के अनुसार, दिव्यांग बच्चों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट लागू है।KVS कक्षा 1 प्रवेश 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियांरजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि20 मार्च 2026, 10 बजे सेरजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026कक्षा 1 के लिए KVS प्रवेश सूची (प्रोविजनल) की घोषणा9 अप्रैल 2026 (पहली लिस्ट), 16 अप्रैल 2026 (दूसरी लिस्ट) और 21 अप्रैल 2026 (तीसरी लिस्ट)एडमिशन की आखिरी तारीख30 जून 2026केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 प्रवेश 2026-27 के लिए डाॅक्यूमेंट्सKVS में प्रवेश प्रक्रिया को सही पूरा करने के लिए पेरेंट्स को कुछ जरूरी डाॅक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण आयु प्रमाण के रूप में वैध जन्म प्रमाण-पत्र आवश्यक है। यहां सभी डाॅक्यूमेंट्स की लिस्ट देखें-जन्म प्रमाण पत्र/जन्मतिथि का प्रमाण-बच्चे की उम्र को वेरिफाई करने के लिए वैलिड जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।पासपोर्ट साइज फोटो-बच्चे की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी।आधार कार्ड-माता-पिता और बच्चे का।निवास प्रमाण-किसी भी वैलिड निवास प्रमाण जैसे आधार कार्ड, यूटिलिटी बिल या किराये का समझौता प्रस्तुत करें।जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)-यदि बच्चा SC/ST/OBC कैटेगरी में आता है तो संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा।EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)-यदि बच्चा EWS या BPL कैटेगरी में आता है तो प्रमाण पत्र अटैच करना होगा।सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)-सरकारी या केवीएस कर्मचारी के बच्चों के लिए सेवा प्रमाण पत्र आवश्यक है।होगा वेरिफिकेशन, सही और वैध डाॅक्यूमेंट्स ही करें अपलोडपेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि सभी सही और वैध डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें। क्योंकि जिन बच्चों का चयन प्रवेश के लिए किया जाएगा, उनके अभिभावकों द्वारा जमा किए गए सभी डाॅक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी दस्तावेज असली और वैध हैं।KVS Admission 2026 Registration कैसे करें?केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस इस प्रकार है-आवेदन शुरू होने पर पेरेंट्स को ऑफिशियल पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।विंडो ओपन होने पर होमपेज पर 'New Registration' पर क्लिक करना होगा।बच्चे और माता-पिता की जानकारी देने के बाद, एक यूनिक लॉगिन कोड या रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है।लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद के तीन केंद्रीय विद्यालय चुन सकते हैं।जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म जमा करना होगा।जब पूरी डिटेल सेब करने के बाद फाइनल आवेदन हो जाएगा तो उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।ऑनलाइन लाॅटरी सिस्टम से जारी होगा परिणामKVS बालवाटिका और कक्षा 1 के प्रवेश 2026-27 के परिणाम ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।केंद्रीय विद्यालयसंगठन ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 1 और बालवाटिका के लॉटरी परिणाम जारी करेगा। सीट की उपलब्धता के अनुसार, स्कूल स्तर पर एडमिशन लिस्ट 3 चरणों में आएगी। यह प्रक्रिया 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है।
केवीएस प्रवेश 2026-27: दस्तावेजों की सूची और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.