Achira News Logo
Achira News

केवीएस प्रवेश 2026: किंडरगार्टन और कक्षा 1 के लिए अब आवेदन करें

Amar Ujala
केवीएस प्रवेश 2026: किंडरगार्टन और कक्षा 1 के लिए अब आवेदन करें
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleKVS Admission 2026:केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। अभिभावक अब अपने बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंआधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और इसे 2 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक पूरा किया जा सकता है। केवीएस ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।विज्ञापनविज्ञापनऑनलाइन आवेदन अनिवार्यअभिभावकों को आवेदन करने के लिए केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के दौरान बच्चे और अभिभावक से जुड़ी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।किन कक्षाओं के लिए शुरू हुई प्रक्रिया?इस चरण में प्रवेश प्रक्रिया निम्न कक्षाओं के लिए शुरू की गई है:बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्तर)कक्षा 1 (प्राथमिक स्तर)वहीं, कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश की प्रक्रिया अलग से ऑफलाइन माध्यम में चलाई जाएगी। यह प्रक्रिया संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर शुरू होगी।समय पर आवेदन करना जरूरीकेवीएस ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आवेदन में परेशानी हो सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

केवीएस प्रवेश 2026: किंडरगार्टन और कक्षा 1 के लिए अब आवेदन करें | Achira News