Achira News Logo
Achira News

केवीके पैंटी ने समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज वितरित किए

Dainik Jagran•
केवीके पैंटी ने समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज वितरित किए
Full News
Share:

कृषि विज्ञान केंद्र पांती ने रबी 2026-27 की समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत चयनित किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उन्नत बीज निःशुल्क वितरित किए। वितरण कार्यक्रम रैमलपुर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड परिसर में हुआ, जिसमें 69 पंजीकृत किसान लाभान्वित हुए। इनमें 50 किसानों को सरसों, नौ को मटर और 10 को चना के बीज दिए गए। चना की उन्नत प्रजाति आइपीसी-63, मटर की आइपीएफडी-13-2 और सरसों की आरएच-725 प्रजाति के बीज वितरित किए गए। वरिष्ठ विज्ञान एवं अध्यक्ष डा. रामजीत, दलहन-तिलहन के नोडल अधिकारी एवं बीज उत्पादन विज्ञानी डा. प्रदीप कुमार कनौजिया और उद्यान विज्ञानी डा. लोकेश यादव उपस्थित रहे। किसानों को उन्नत प्रजातियों, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्हें वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और फसल की नियमित देखरेख करने की सलाह दी गई। अयोध्या-जाफराबाद रेल रूट की लूप लाइनों पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, 20 मिनट तक घटेगा यात्रियों का सफर

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.