Achira News Logo
Achira News

किशोर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चौंकाने वाली पसंदीदा फिल्म का खुलासा

NDTV India
किशोर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चौंकाने वाली पसंदीदा फिल्म का खुलासा
Full News
Share:

छोटी उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके इंडियन क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में बताया. हालांकि उनकी इस फेवरेट फिल्म का नाम सुन लोग चौंक गए, क्योंकि फिल्म ‘ए' रेटेड है, यानी सिर्फ 18 साल के ऊपर के लोग ही इसे देख सकते हैं, जबकि वैभव महज 14 साल के हैं. वैभव की ये फेवरेट फिल्म है बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने देश और दुनिया भर में अपना डंका बजा रखा है. फिल्म का सीक्वल यानी धुरंधर 2 कल यानी 19 मार्च को रिलीज हो रहा है.वैभव की पसंद सुन हार्दिक ने थपथपाई पीठवायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2026 में एक हल्के-फुल्के रैपिड-फायर राउंड के दौरान, कमेंटेटर हर्षा भोगले वैभव से उनकी फेवरेट फिल्म के बारे में पूछते हैं. इसका जवाब देते हुए वैभव कहते हैं, धुरंधर. हर्षा फिर से हैरानी से पूछते हैं, तो वैभव दोबारा करते है ‘धुरंधर सर'. इस जवाब पर वैभव के साथ बैठे हार्दिक पांड्या उनकी पीठ थपथपाने लगते हैं.ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज, धुरंधर 2 का पढ़ें हिंदी रिव्यूView this post on InstagramA post shared by Aman (@dhoni.diary)धुरंधर ने तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड्सआदित्य धर की फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म न सिर्फ इस साल की बल्कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने कुल 1400 करोड़ की कमाई की. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक हिंदुस्तानी जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर माफिया और राजनीति की दुनिया में गदर मचाता है. अब फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा है, जो कल यानी 19 मार्च रिलीज हो रही हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 150 करोड़ की कमाई कर ली है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

किशोर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चौंकाने वाली पसंदीदा फिल्म का खुलासा | Achira News