Achira News Logo
Achira News

कैंसर की रोकथामः पादप-आधारित भोजन और कैंसर-रोधी आहार की शक्ति

Aaj Tak
कैंसर की रोकथामः पादप-आधारित भोजन और कैंसर-रोधी आहार की शक्ति
Full News
Share:

Anti-Cancer Diet:कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो दुनिया भर में काफी तेजी से फैल रही है. इस जानलेवा बीमारी को देखते हुए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों में इस बीमारी के लिए अवेयरनेस पैदा करना है. मेडिकल साइंस और रिसर्च यह साबित कर चुकी हैं कि कैंसर से होने वाली मौतों का एक बड़ा हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ा होता है. दरअसल, लोग जाने अनजाने ऐसी चीजें खा रहे हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने का माहौल देते हैं और वो ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं जो इन सेल्स को पनपने से सुरक्षा दे सकते हैं.अगर आप अपनी डाइट और आदतों में सही बदलाव करते हैं तो इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है. भारत सरकार की महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की ऑफिशिअलवेबसाइटपर 'एंटी-कैंसर डाइट' के बारे में बताया गया है जो सभी को फॉलो करना चाहिए. प्लांट-बेस्ड डाइट लें कैंसर से बचाव का सबसे पहला और असरदार हथियार है, पौधों से मिलने वाले भोजन पर भरोसा करें. रिसर्च के मुताबिक, प्लांट बेस्ड डाइट भोजन में फैट कम, फाइबर अधिक और कैंसर से लड़ने वाले पोषक तत्व भरपूर होते हैं. यह आपके इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बना देते हैं कि आपका शरीर खुद कैंसर की कोशिकाओं से मुकाबला करने लगता है. सभी लोग कोशिश करें कि आपकी थाली का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा साबुत अनाज, सब्जियों, फलियों या फलों से भरा हो. इसका मतलब यह नहीं कि आप पूरी तरह शाकाहारी बन जाएं बल्कि फोकस 'होल फूड्स' पर होना चाहिए.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

कैंसर की रोकथामः पादप-आधारित भोजन और कैंसर-रोधी आहार की शक्ति | Achira News