विस्तारAdd as a preferredsource on googleकल ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में कदम रखा और पहले ही दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही अलग तरह का बज बना हुआ था लेकिन कुछ दर्शकों, फैंस को इसमें कमियां भी नजर आईं। जानिए, कहां और किन मामलों में चूकी ‘धुरंधर 2’।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंउम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘धुरंधर 2’फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फैंस को ‘धुरंधर 2’ से काफी उम्मीद थी। लेकिन यह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘एक सिनेमा प्रेमी के तौर पर मैं पार्ट 2 से बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर गया था। लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म बेवजह खिंची हुई लगती है। वह जबरदस्त कहानी कहने का अंदाज, जिसने पहले हिस्से को इतना कामयाब बनाया था, यहां नदारद है। यह पूरी तरह से बुरी तो नहीं है, लेकिन इसने जो वादा किया था, उसके मुकाबले यह यकीनन निराश करने वाली फिल्म है।’ इसी तरह की शिकायत कई लोगों को फिल्म से है, ‘धुरंधर 2’ का रन टाइम लगभग चार घंटे था, जो कि कई लोगों के लिए काफी ज्यादा था। इतनी देर बैठकर फिल्म देखना कई लोगों के लिए मुश्किल हो गया।विज्ञापनविज्ञापनएक अन्य यूजर ने लिखा, 'थोड़ी धीमी शुरुआत, ज्यादा हिंसा और थोड़ी ज्यादा ही पॉलिटिक्स। लेकिन बिना किसी गलती के डायरेक्टेड और जबरदस्त एक्टिंग वाली फिल्म है। इसे जरूर देख सकते हैं।'As a cinema lover, I went in with high expectations for Part 2, but it didn’t live up to the hype. The film feels unnecessarily stretched, and the gripping storytelling that made the first part work so well is missing here. It’s not outright bad, but definitely underwhelming for…pic.twitter.com/bJgddyLCew— Ali Aun Mastan (@AunMastan)March 19, 2026Starts a bit slow, more violence and a little more politics.Flawlessly directed and intensely performed, this is essential cinema. A solid revenge, indeed!Must watch!Verdict: 9.8/10#Dhurandhar2— abhishek tiwari (@abhisektiwariup)March 18, 2026किसी ने खोखली फिल्म तक कह दियाकुछ लोगों को 'धुरंधर 2' लंबी और वॉयलेंस से भरी फिल्म लगी लेकिन इसे फिर भी वह दिखने की बात कहते हैं। लेकिन कुछ दर्शकों ने इसे खोखली फिल्म कह दिया। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी यह फिल्म देखी। यह बहुत शोरगुल वाली और खोखली फिल्म है। इसमें कहानी से ज्यादा शोर है, बहुत ज्यादा हिंसा है। गालियों से भरी हुई और एक खींचे हुए प्रोपेगैंडा नैरेटिव पर बेस्ड है। रणवीर सिंह भी हमजा के तौर पर दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहे।' ट्वीट में आगे लिखा है, 'बस भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव का एक ही घिसा-पिटा एंगल है, न कोई अच्छा संगीत है, और न ही कोई भावनात्मक या देशभक्ति से जुड़ाव है। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आदित्य धर आखिर क्या करना चाह रहे थे? कहानी सुनाना या फिर बस टकराव का फायदा उठाना। यह एक हिंसक, दिशाहीन, और भुला देने लायक फिल्म है।'एक अन्य यूजर ने भी फिल्म को डिजास्टर बताया है। ट्वीट करते हुए यूजर ने लिखा, 'मैंने अभी धुरंधर 2 देखी। यह बहुत निराशाजनक थी। हाइप के बावजूद फिल्म बहुत लंबी, बोरिंग है और देखने में थकाने वाली लगती है। पहला पार्ट अच्छा था, लेकिन सीक्वल उसके बराबर नहीं है। एक बार देखने लायक भी नहीं है। यह डिजास्टर है।'Just watched#Dhurandhar2It is loud and emptyIt's more noise than substance...overly violent, filled with abuses, and driven by a stretched propaganda narrative, even trying to justify#demonetisation.#RanveerSinghfails to impress as Hamza, especially compared to…— ANIETA (@anitaahuja121)March 19, 2026I just watched Dhurandhar 2, and it was very disappointing. Despite the hype, the movie is too long, boring, and feels exhausting to watch.The first part was good, but the sequel doesn’t live up to it. Not even worth a one-time watch.Final verdict: Disaster.…https://t.co/nf3Wqmr7cYpic.twitter.com/UdrXwTkAmn— Chaitanya (@CallMeChai__)March 18, 2026'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह- फोटो : एक्स (ट्विटर)#Dhurandhar2#DhurandharTheRevenge4/5⭐•Starting 1st Block💥•Good 2nd half•Peaked last 20mins (twists)•Inhuman Acting & slow burn🔥•Music🤌•Never felt dragged/boring•some forcefully gaaliya🤬•less screen tym Yalina•need more drama/spice• real footage where?pic.twitter.com/Yig15T5sQi— Robin Joon (@MEMEoniaeditz)March 19, 2026Director bias is heavy and the runtime feels bloated in#Dhurandhar2. While some reveals are powerful, the increased drama lacks the impact of the first part. It’s worth a look for the twists, but I’d rewatch Part 1 over this any day. Fans of the current regime will love this onehttps://t.co/tVmqdCn32Z— Sreenath Sudhakar (@moviesandsree)March 18, 2026बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मारी बाजीफिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चाहे नेगेटिव रिव्यू भी सामने आ रहे हों लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। इस तरह इसे 100 करोड़ क्लब में पहले दिन ही एंट्री ली है।वहीं शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है।
खामियों के बावजूद पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी'धुरंधर 2'
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.