आपने नोटिस किया होगा कुछ लोग हमेशा खुश होते हैं। उनकी लाइफ में बड़ी से बड़ी मुश्किलें आ जाए लेकिन वो उसे भी पार कर लेते हैं। दरअसल, इस हैप्पीनेस का राज उनकी सेहत में छिपा होता है। हेल्दी बॉडी में हेल्दी माइंड होता है जो आपको सही रास्ता दिखाने और नयी चीजों को सीखने, आगे बढ़ने में मदद करता है। तो अगर आप चाहते हैं कि हैप्पी लाइफ जिए तो सबसे पहले सेहत को सुधारें, और सेहत में सुधार एक दिन नहीं बल्कि हर दिन की कोशिश के बाद होता है। जब आप अपनी आदतों में बदलाव करते हैं तो हेल्थ में भी वो चेंज नजर आता है। नतीजा आपका मन खुश रहता है और आप ज्यादा हैप्पी रहते हैं। योगाचार्य हंसा योगेंद्र ने अपनी किताब में हैप्पी लाइफ के 7 सीक्रेट शेयर किए हैं। FOXWHEELFOXWHEEL® 4MM Thick, Light Weight with Anti-Slip Dual Side Embossed Yoga Mat with Carrying Strap For Men aand Women (4MM, Black) LifelongLifelong Yoga Mat for Men & Women | 5mm Thick TPE Cushioning | Non-Toxic & Sweat-Resistant | Lightweight & Portable with Carry Bag | Home & Studio Workout Mat | Made in India (Maroon) LifelongLifelong 6mm Dual Color TPE Material Anti-Slip Yoga Mat for Home, Gym, Yoga, Workout and Exercise for Women & Men (6 Months Warranty,Llym115), Navy Blue/Blue Fitness MantraFitness Mantra® 4mm Anti-Slip Yoga Mat for Yoga Exercise |Qnty.-1 Pcs.| With Carrying Strap| Blue, 4mm| Fitness MantraFitness Mantra® 4mm Marble Design Anti Skid Yoga Mat for Men & Women| Qnty.-1 Pcs.|,Ethylene Vinyl Acetate,Purple YOGARISEYogarise 6mm Anti-Skid Yoga Mat with Carry Bag, Eco-Friendly, Water-Resistant, Non-Toxic, Super Soft, Easy to Fold, Durable, Lightweight, Perfect for Yoga, Pilates, Gym & Outdoor Workouts (Wine) BoldfitBoldfit Yoga Mats For Women yoga mat for men Exercise mat for home workout gym mate Anti Slip gym mats 4mm Steel Grey LifelongLifelong LLYM71 Yoga mat for Women & Men EVA Material 4mm Anti-Slip Mat for Workout|Exercise Mat For Home Gym | Yoga Mat-For Gym-Workout and Yoga Exercise I Green BoldfitBoldfit Yoga Mats For Women Men Exercise Mat For Home Gym Anti Slip 6mm Workout Yoga Mat Gym Mats - Beetle Grey, Ethylene Vinyl Acetate BoldfitBoldfit Yoga Mat Carry Bag - Durable, Lightweight & Stylish with Drawstring Closure and Strap, Premium Carry Bag, Yoga Mat Not Included हैप्पी लाइफ जीना है तो सबसे पहले अपने वर्क लाइफ को बैलेंस करें। काम करना इंसान की जरूरत है लेकिन काम से खुद को बिल्कुल थका लेना ठीक नहीं। इसलिए अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें। माइंड में जितना ज्यादा निगेटिव विचार आएंगे वो स्ट्रेस को बढ़ाएंगे। स्ट्रेस कॉर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है जिससे बॉडी में इंफ्लेमेशन और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जाता है। इसलिए अपनी सोच को बदलना जरूरी है। पॉजिटिव माइंटसेट ना केवल हेल्थ को बदलता है बल्कि आपको लाइफ में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। हैप्पी रहने में आपकी सोशल लाइफ का भी खास योगदान होता है। योगाचार्य हंसा कहती हैं कि जब आप पर्सनली लोगों से मिलते हैं तो उनसे कनेक्ट हो पाते हैं। जबकि सोशल मीडिया पर या डिजिटली इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते। इसलिए अगर हैप्पी लाइफ जीना है तो पर्सनली लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश करें, डिजीटली नहीं। हैप्पी लाइफ का एक मंत्र खुशहाल रिश्ते भी होते हैं। मनुष्य सामाजिक प्राणी है और उसने अपने आसपास बहुत सारे रिश्तों को बुना है। तो अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो प्यार से उन रिश्तों को समझें और निभाएं। कई बार ये रिलेशनशिप ही आपको खुश रहने में मदद करते हैं। हेल्दी और हैप्पी दोनों के लिए नींद अच्छी होना जरूरी है। नींद केवल बॉडी को रिसेट नहीं करती बल्कि ये माइंड को भी रीसेट करती है। जिससे हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं और आप ज्यादा खुश महसूस करते हैं। माइंडफुल ईटिंग और सोचसमझ कर खाना। इन दिनों खानपान को लेकर अवेयरनेस फैली है। हमे अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक भोजन करना चाहिए। गैर जरूरी,जंकफूड जैसे फूड्स शरीर को बीमार बना रहे हैं। अपनी हैबिट में माइंडफुल ईटिंग को शामिल करें। जिससे आप हेल्दी रह सकें। हैप्पी लाइफ का सबसे लास्ट और सबसे खास सीक्रेट है योगासन, जो आपको हेल्दी रहने में मदद करता है। फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनी आदतों में योगासन को शामिल करें। ये बॉडी और माइंड का कनेक्शन बनाते हैं और हेल्दी रहने में मदद करते हैं।
खुशी का रहस्यः एक स्वस्थ शरीर और मन
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.