गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है। तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। सामूहिक सुसाइड की वजह को लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।टीला थाना क्षेत्र की घटनागाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है।रात 2 बजे की घटनागाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।ऑनलाइन गेम की थी शिकारतीनों सगी बहनों के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शिकार थी। लगातार गेमिंग करती थी। परिवार के लोग उन्हें गेम खेलने से हमेशा मना करते थे। बताया जा रहा है कि वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।गेम में टास्क मिलने का दावाभारत सिटी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इस गेम का लास्ट स्टेज था। इसके तहत घर वालों से अंतिम बार मिलकर सबके फोटो लेने थे। इसके बाद सबको एक रूम में बंद हो जानाथा। इसके बाद तीनों को सुसाइड करना था।गेम ने ले ली जान!कोरियन ऑनलाइन गेम के कारण तीन जान जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिस गेम के कारण यह घटना घटी, उसके एडमिनिस्ट्रेटर खुद को राजा परिवार से जुड़ा बताते हैं। वे यूजर्स को टास्क देते हैं। इस गेम के आखिर में एक नोट भी लिखा जाता है। नोट उन्हें अधिक प्यार करने वाले मम्मी या पापा को लिखना होता है। इसमें होता है कि सॉरी, मम्मी या पापा, जब हम सुसाइड करते हैं तो हमलोगों की एक अपनी दुनिया बनती है।आनलाइन गेम में पहला टास्क होता है फैमिली से बात नहीं करना और अकेले रहना। इसमें दूसरा टास्क होता है, जब परिवार मोबाइल ले ले तो रोना-धोना। खाना छोड़ देना। लास्ट गोल पूरा करने के बाद सुसाइड करना होता है।एसीपी कर रहे जांचघटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची है। एसीपी स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं। कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं जा रही थीं। उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं। गेम का लास्ट गोल पूरा कर सुसाइड का मामला दिख रहा है। इस मामले में सुसाइड नोट भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।
गाजियाबाद में इमारत से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.