उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरी कॉलोनी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पत्नी का परिवार के ही एक अन्य लड़के अवैध संबंध होने की जानकारी होने पर फुलप्रूफ प्लान बनाया. दरअसल, महिला के पति ने परिवार के लड़कों को फंसाने का प्लान बनाया. उसने ₹50000 में तीन भाड़े के हत्यारों को हत्या की सुपारी. पत्नी को गोली लगने के बाद पति थाने पहुंचा और जिससे अवैध संबंध थे उसी पर गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी. पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए जानकारी देते हुए बताया पति द्वारा दिए गए नामजद आरोपी से पूछताछ की गई. घटनास्थल के पास से तीन संदिग्ध लोग जाते नजर आए जिस पर एक को हिरासत में लिया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बयां कर दी. शूटर ने बताया कि आरोपी पति अंकित ने ही अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी. उन्होंने एक हफ्ते पहले भी उसकी पत्नी को निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों ही प्रयास में वह असफल रहे थे. तीसरे प्रयास में आरोपी की पत्नी को शूटर ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे. पुलिस ने यह भी बताया की घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है. घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर पर बना होता है लेकिन आए दिन दिल्ली एनसीआर में यह रिश्ते तार-तार हो रहे हैं. अधिकांश मामलों में पति या पत्नी के अवैध संबंध होने का शक होना ही अपराध की वजह बन रहा है. लोगों को सोचना चाहिए पति-पत्नी का रिश्ता साथ जन्मों का रिश्ता होता है. ऐसे में अगर कोई भी धोखा देता है तो उसका समाज पर कितना गहरा असर पड़ता है.
गाजियाबाद में किराए पर हत्या का मामला सामने आयाः पति ने पत्नी को खत्म करने के लिए हत्यारों को काम पर रखा
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.