Achira News Logo
Achira News

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगने से तीन नाबालिग बहनों की मौत

Live Hindustan
गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगने से तीन नाबालिग बहनों की मौत
Full News
Share:

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना बुधवार तड़के 2 बजे भारत सिटी टाउनशिप के टावर बी-1 में हुई। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को तुरंत लोनी के संयुक्त अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम किए लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी, जिसके चलते अक्सर माता-पिता उन्हें डांटते थे। जानकारी के अनुसार, मृतकाओं की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट के मंदिर वाले कमरे की खिड़की अक्सर खुली रहती थी। तीनों बहनें एक कुर्सी पर चढ़कर खिड़की तक पहुंचीं और वहां से एक-एक करके नीचे कूद गईं। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां मोबाइल पर गेम खेलने की बुरी तरह आदी थीं। वे कथित तौर पर एक 'कोरियन लव गेमिंग ऐप' खेलती थीं, जो एक टास्क-बेस्ड गेम है। ये तीनों बहनें एक-दूसरे के बेहद करीब थीं और नहाने, खाने, सोने से लेकर हर काम साथ ही करती थीं। कोरोना काल के बाद से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। हैरानी की बात यह है कि सबसे बड़ी बहन (16 वर्ष) अभी भी कक्षा 4 की छात्रा बताई जा रही है। माता-पिता उनके गेम खेलने और दिनचर्या को लेकर अक्सर उन्हें टोकते थे, जिससे वे नाराज रहती थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज दिनांक 4.2.2026 को रात करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 के 9वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंंब 907 की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने और मौके पर ही उनकी मृत्यु होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो तीन बच्चियाां क्रमश निशिका उम्र करीब 16 वर्ष, प्राची उम्र लगभग 14 वर्ष, पाखी उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्रियां चेतन कुमार की ग्राउंड फ्लोर पर गिरने के चलते मौत हो गई है। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा लोनी के अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित दिया। पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।''

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगने से तीन नाबालिग बहनों की मौत | Achira News