विभु मिश्रा, गाजियाबाद:दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है। तीन महीने के भीतर आज विजिलेंस की टीम ने गाजियाबाद में छापेमारी कर निवाड़ी थाने के एसएचओ जयपाल सिंह रावत को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इससे पहले भी दो महिला दरोगाओं को बीते दो महीने में रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा चुका है।दरअसल, निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव के पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि 2 जनवरी 2026 को उनके खिलाफ पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी का फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने ना तो कोई पोस्ट की थी और ना ही किसी ग्रुप में कुछ लिखा था। यह पूरा मामला गांव की पुरानी चुनावी रंजिश का नतीजा था।पूर्व प्रधान के मुताबिक, इंस्पेक्टर जयपाल रावत ने धमकी देकर कहा था कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसकी शिकायत लेकर वो एक महीने तक एसीपी मोदीनगर, डीसीपी देहात समेत आला अधिकारियों के चक्कर काटते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर ने उनके घर पर दबिश देकर उनका और पूरे परिवार का मानसिक उत्पीड़न भी किया।उन्होंने बताया कि लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर उन्होंने मेरठ की विजिलेंस इकाई में शिकायत की। जिसके बाद योजना के तहत आज इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को थाने में उनके दफ्तर में पैसे दिए गए। जैसे ही उन्होंने ये रकम इंस्पेक्टर को दी, विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
गाजियाबाद सतर्कता दल ने रिश्वत लेते हुए पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.