विस्तारFollow Usदिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। गुजरात जाएंट्स ने बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 169 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगुजरात की खराब शुरुआतगुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन गुजरात को सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। डिवाइन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नंदिनी शर्मा ने गुजरात को लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंनेने अनुष्का को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। अनुष्का अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन चिनेली ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अनुष्का 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। कनिका नौ गेंदों पर छह रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं।विज्ञापनविज्ञापनमूनी-जॉर्जिया की साझेदारीचार विकेट गिरने के बाद मूनी और जॉर्जिया वारेहम ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। चिनेली ने जॉर्जिया को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्जिया 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसी ओवर में चेनेली ने भारती फुलमाली को खाता खोले बिना पवेलियन की राह दिखाई। मूनी ने हालांकि, अर्धशतक पूरा किया और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। मूनी 51 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए काश्वी गौतम ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए। दिल्ली की ओर से चिनेली हेनरी ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो और मिनू मणि को एक विकेट मिला।दिल्ली ने जीता टॉसदिल्ली ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। वहीं, गुजरात की एकादश में भी बदलाव नहीं हुआ।दोनों टीमों की प्लेइंग-11:दिल्ली कैपिटल्स:लिजेले ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लाउरा वोलवार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।गुजरात जाएंट्स:बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वारेहम, भारती फुलमाली, कनिका अहुजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।
गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यू. पी. एल. एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 169 रनों का लक्ष्य रखा
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.