Achira News Logo
Achira News

गुजरात सरकार ने संशोधित बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी, टाटा पावर के शेयर की कीमत बढ़ी

Live Hindustan
गुजरात सरकार ने संशोधित बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी, टाटा पावर के शेयर की कीमत बढ़ी
Full News
Share:

Tata Power Share Price:शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के स्टॉक का भाव 52 वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टाटा पावर के शेयरों की कीमतों में इस उछाल के पीछे की वजह गुजरात सरकार से जुड़ी एक खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात सरकार ने संशोधित पावर परेचज एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी। इस आदेश के बाद अब टाटा पावर 4 गीगावाट की मुंद्रा फैसिलिटी से लॉन्ग टर्म सप्लाई फिर से शुरू कर सकेगी। इस मुंद्रा फैसिलिटी के बंद होने के वजह से टाटा पावर को 1000 करोड़ रुपये का घाटा वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीने में हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार आयात किए हुए कोयेल से चलने वाला पावर प्लांट पिछले 6 महीने से बंद पड़ा है। इसकी वजह से सरकार का फैसला है। बीते साल सरकार ने इमरजेंसी क्लॉज को वापस ले लिया था, जिसके अनुसार कंपनियों को ऊंची दरों पर इंपोर्ट किए हुए कोयले पर बिजली बनाने के लिए मुआवजा दिया जाता था। सीएनबीसी टीवी18 को दिए टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि मुंद्रा के लिए मिली मंजूरी एक अतिरिक्त पावर परजेज़ एग्रीमेंट से जुड़ी है। सीईओ ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसका पालन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र भी करेंगे। ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस PPA के डीटेल्स का इंतजार है। लेकिन उम्मीद है कि इसकी वजह से 700 से 800 करोड़ रुपये का फायदा होगा। वहीं, अगर अन्य राज्य भी इसी मॉडल की मंजूरी दे देते हैं तो प्रत्येक वर्ष 1200 करोड़ रुपये से 1400 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीएसई में आज शुक्रवार को टाटा पावर के शेयरों का भाव 402 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में टाटा पावर के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 418.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई है। बता दें, टाटा पावर का 52 वीक लो लेवल 332.10 रुपये है। बीते एक साल में टाटा पावर के शेयरों की कीमतों में 9.95 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में इस स्टॉक का भाव 100 प्रतिशत बढ़ा है। (यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गुजरात सरकार ने संशोधित बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी, टाटा पावर के शेयर की कीमत बढ़ी | Achira News