ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE) 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब छात्र इस परीक्षा के स्कोर के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एमटेक या पीएचडी जैसे हायर स्टडीज प्रोग्राम्स में एडमिशन पा सकते हैं. अगर आप भी गेट परीक्षा पास कर चुके हैं और एमटेक के लिए आईआईटी (IIT) को अपना लक्ष्य बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि देश के वो कौन-कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो एमटेक के लिए बेस्ट हैं और जो टॉप रिसर्च, क्वालिटी एजुकेशन और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. आईआईटी मद्रास (चेन्नई):ये संस्थान भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है और एमटेक (M.Tech) के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. एकेडमिक क्वालिटी की बात करें तो IIT मद्रास की फैकल्टी काफी अनुभवी और रिसर्च-ओरिएंटेड है. यहां पढ़ाई सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर पर भी खास ध्यान दिया जाता है. यही वजह है कि यहां के स्टूडेंट्स टेक्निकल स्किल्स में काफी मजबूत होते हैं. यहां एमटेक स्टूडेंट्स को अच्छी कंपनियों में नौकरी के मौके मिलते हैं. आईआईटी दिल्ली (नई दिल्ली):आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) भी एमटेक के लिए भारत के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक माना जाता है. अगर आप यहां से M.Tech करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके करियर के लिए एक मजबूत कदम साबित हो सकता है. यहां स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग के ज्यादा मौके मिलते हैं. कई बड़ी कंपनियां और स्टार्टअप्स सीधे कैंपस से जुड़े रहते हैं. प्लेसमेंट की बात करें तो IIT दिल्ली का रिकॉर्ड काफी शानदार है. एमटेक स्टूडेंट्स को टॉप कंपनियों में अच्छी जॉब मिलती है. आईआईटी बॉम्बे (मुंबई):भारत के सबसे प्रतिष्ठित और टॉप संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे का भी नाम शामिल है. यहां पढ़ाई का स्तर काफी हाई है. यहां पढ़ाई सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं है बल्कि प्रोजेक्ट्स, रिसर्च और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग पर खास फोकस होता है. यहां से एमटेक करने वाले छात्रों का सैलरी पैकेज लाखों में होता है. औसतन पैकेज लगभग 15 से 30 लाख रुपये सालाना से भी अधिक हो सकता है. आईआईटी कानपुर (कानपुर):रिसर्च और कोर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस संस्थान की एक अलग पहचान है. यहां फैकल्टी बेहद अनुभवी हैं और पढ़ाई में कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है. यहां कई एडवांस्ड लैब्स और रिसर्च सेंटर हैं, जहां छात्र नए-नए प्रोजेक्ट्स और इनोवेशन पर काम करते हैं. यहां से एमटेक कर लिए तो आपका सैलरी पैकेज लाखों में हो सकता है. आईआईटी खड़गपुर (खड़गपुर):भारत के पहले आईआईटी के रूप में जाना जाने वाला ये संस्थान एक विशालकाय परिसर और इंजीनियरिंग विषयों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है. यहां पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है. अगर आप रिसर्च, पीएचडी या एकेडमिक करियर की ओर जाना चाहते हैं, तो यहां अच्छे अवसर मिलते हैं. एमटेक स्टूडेंट्स को औसतन यहां 8 से 18 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिल सकता है. ये भी पढ़ें:GATE पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी, इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका
गेट 2026 परिणाम जारीः एम. टेक प्रवेश के लिए आईआईटी मद्रास शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में उभरा
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.