Achira News Logo
Achira News

गेट परीक्षाः भारत में करियर के अवसरों को खोलने की कुंजी

TV9 Hindi
गेट परीक्षाः भारत में करियर के अवसरों को खोलने की कुंजी
Full News
Share:

अगर आपने GATE परीक्षा दी है या आपके पास पहले से GATE का स्कोरकार्ड है, तो यह आपके करियर के लिए कई बड़े अवसर खोल सकता है. इस परीक्षा के जरिए न सिर्फ आप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एमटेक या पीएचडी जैसे उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं, बल्कि कई बड़ी सरकारी और पब्लिक सेक्टर कंपनियों (PSU) में नौकरी का मौका भी मिलता है. खास बात यह है कि कई कंपनियां केवल GATE स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन करती हैं, जिससे यह परीक्षा नौकरी और आगे की पढ़ाई दोनों के लिए बेहद अहम बन जाती है. GATE परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के सामने कई रास्ते खुल जाते हैं. वो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसे विषयों में मास्टर्स (MTech) या पीएचडी कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें स्कॉलरशिप का लाभ भी मिलता है, जिससे पढ़ाई का खर्च कम हो जाता है. GATE स्कोर के आधार पर कई बड़ी सरकारी कंपनियां उम्मीदवारों की भर्ती करती हैं. इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों में कई बार अलग से लिखित परीक्षा नहीं होती. उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है और फिर इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के जरिए फाइनल सेलेक्शन किया जाता है. हालांकि, चयन प्रक्रिया हर कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. यह लिस्ट आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर भी शेयर की गई है, जिससे उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलती है कि GATE के जरिए वो किन-किन क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं. GATE पास करने पर केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के दौरान स्कॉलरशिप का भी लाभ मिलता है. इससे छात्रों को आर्थिक मदद मिलती है और वे बिना दबाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. ये भी पढ़ें:यूपी-बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेशजानें किस बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब हो सकता है जारी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गेट परीक्षाः भारत में करियर के अवसरों को खोलने की कुंजी | Achira News