Achira News Logo
Achira News

गेट स्कोर भर्तीः मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के अवसरों को खोलना

Navbharat Times
गेट स्कोर भर्तीः मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के अवसरों को खोलना
Full News
Share:

GATE Score Recruitment:गेट का एग्जाम दिया या आपके पास पहले से गेट का स्कोरकार्ड है, तो आप कई तरह कीजॉबपा सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा पास करके आप इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और अन्य विषयों में मास्टर्स और डॉक्टरेट प्रोग्राम में एडमिशन तो ले ही सकते हैं। लेकिन इसके साथ आपके लिए कई पीएसयू कंपनियों में जॉब के रास्ते भी खुलते हैं।GATE के बाद नौकरियांबीएचईएल, बीएसएनएल, गेल, एचएएल समेत कई नामी सरकारी और नवरत्न कंपनियांगेट एग्जामपास करने वाले कैंडिडेट्स को नौकरी पर रखती हैं। इसके लिए कई पदों पर परीक्षा भी नहीं ली जाती। केवल गेट के स्कोरकार्ड पर ही शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन आदि के जरिए भी उम्मीदवारों को जॉब के लिए चुना जाता है। हालांकि यह पूरी तरह कंपनी पर निर्भर करता है कि वह जिस पद पर नियुक्ति कर रही है, उसपर एग्जाम लेती है या नहीं। लेकिन ज्यादातर जगह एग्जाम नहीं लिया जाता।आप यहां उन कंपनियों की लिस्ट देख सकते हैं, जहां गेट वालों के लिए समय-समय पर नौकरियां आती रहती हैं। यह लिस्ट खुद आईआईटी गुवाहाटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर शेयर की है।GATE Jobs: 25 कंपनियों की लिस्टएयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS)चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CVPPL)दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC)इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL)हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)माजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL)नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO)नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL)नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC)न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL)नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)ओडिशा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPGC)ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID)ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) (पूर्व में POSOCO के नाम से जाना जाता था)राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL)स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)नौकरियों के अलावा गेट क्वालीफाई करने पर एमटेक, पीएचडी प्रोग्राम में स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गेट स्कोर भर्तीः मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के अवसरों को खोलना | Achira News