Achira News Logo
Achira News

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के लिए शशि थरूर की प्रशंसा को काट दिया, कहा कि उन्हें धोनी बनने की जरूरत नहीं है

Live Hindustan
गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के लिए शशि थरूर की प्रशंसा को काट दिया, कहा कि उन्हें धोनी बनने की जरूरत नहीं है
Full News
Share:

इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बार कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक बात को ऐसे काटा था कि सांसद को अब भी वो याद है। बात ये थी कि थरूर ने गंभीर से बातचीत में संजू सैमसन की तारीफ में कहा था कि ये खिलाड़ी अगला धोनी बनेगा। इतना कहने की देरी थी कि भारतीय कोच ने तुरंत उनकी बात को काटते हुए कह दिया संजू को धोनी बनने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ और सिर्फ संजू सैमसन है, खुद में खास। शशि थरूर ने पीटीआई वीडियो को दिए इंटरव्यू में गंभीर के साथ हुई उस बातचीत को याद किया है। शशि थरूर संजू सैमसन के तगड़े फैन हैं। वह संजू को तबसे नोटिस कर रहे हैं जब वह क्लब क्रिकेट खेल रहे थे। अब तो संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार हैं। टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन ने वर्चुअल क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में क्रमशः नाबाद 97 रन, 89 और 89 रनों की यादगार पारियां खेली थी। थरूर ने कहा कि उन्हें संजू की उपलब्धियों पर फक्र है। कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं असल में उससे (संजू सैमसन) तब मिला था जब वह 14 साल का था, वह एक युवा क्लब क्रिकेटर था। वह देखने में भले ही दुबला-पतला लगता था, लेकिन उसका शरीर काफी गठीला था। उसमें जबरदस्त प्रतिभा थी। वह उस समय से ही विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'मैंने उससे (सैमसन से) कहा था कि वह अगला धोनी बनेगा। वर्षों बाद जब मैंने उस टिप्पणी की बात की तो मेरे दोस्त गौतम गंभीर ने कहा, 'नहीं, नहीं, उसे अगला धोनी बनने की जरूरत नहीं है, वह खुद में खास, सिर्फ और सिर्फ संजू सैमसन होगा।' और वह बिल्कुल वैसा ही साबित हुआ है।' तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा,'जब मैं उसके साथ दुख-सुख में, कठिन समय में था तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि अगर वह खुद को संभाल सके तो सब कुछ वापस आ जाएगा। उसमें प्रतिभा हमेशा से मौजूद थी।' हाल में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन एक छोर से खूंटा गाड़कर भारत को जिताकर ही लौटे थे। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के सबसे बड़े सफल रनचेज का रिकॉर्ड बनाते हुए सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। उस मैच को याद करते हुए थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जब उसने खेलना शुरू किया तो मैंने उसकी आंखों में कुछ ऐसा देखा कि मैंने उसी पल कह दिया- यह लड़का आज आउट नहीं होने वाला।' थरूर ने आगे कहा, 'बाद में मैंने उन्हें यह बताया भी। क्योंकि मैं टीवी पर देख रहा था। आप उनकी आंखों में, उनके चेहरे पर वह आत्मविश्वास देख सकते थे। उन्होंने 97 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। वह उस मैच में आउट ही नहीं हुए।' शशि थरूर ने हाल ही में अपने लिखे आर्टिकल में भी गौतम गंभीर से उस बातचीत का जिक्र किया था जिसमें भारतीय कोच ने कहा था कि संजू सैमसन को धोनी बनने की जरूरत नहीं है। उसी आर्टिकल में थरूर ने ये भी खुलासा किया था कि कैसे एक बार उन्होंने संजू सैमसन की मदद की थी। थरूर ने आर्टिकल में लिखा था, 'जब संजू सैमसन हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था तब वह एग्जाम में बैठने के लिए जरूरी अटेंडेंस को पूरा करने में असमर्थ था। क्रिकेट की वजह से वह देशभर में जाकर खेल रहा था। उसके प्रदर्शन पहले ही लोगों का ध्यान खींच रहे थे लेकिन नियम तो नियम होता है। उसके सामने एक महत्वूर्ण ऐकेडमिक माइलस्टोन से हाथ धोने का खतरा था। तब मैंने हस्तक्षेप किया। ये अपने किसी प्रिय को फायदा पहुंचाने के लिए सिस्टम बदलना नहीं था बल्कि सिस्टम का एक प्रतिभा को हर रूप में मान्यता देने जैसा था। मैदान पर उसकी उपलब्धियां क्लासमरूम की उन उपलब्धियों से तनिक भी कम नहीं थी। उसे छूट दी गई और संजू ने एग्जाम क्लियर किया।'

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के लिए शशि थरूर की प्रशंसा को काट दिया, कहा कि उन्हें धोनी बनने की जरूरत नहीं है | Achira News