Achira News Logo
Achira News

गबन के आरोपी की पत्नी चोरी के पैसे जमा करने के आरोप में गिरफ्तार

Amar Ujala
गबन के आरोपी की पत्नी चोरी के पैसे जमा करने के आरोप में गिरफ्तार
Full News
Share:

संभल। पीलीभीत जिले में शिक्षा विभाग का करोड़ों रुपये गबन करने का आरोपी इल्हाम शम्सी ने संभल के बेगम सराय निवासी लुबना से पांच वर्ष पहले शादी की थी। लुबना आरोपी की तीसरी पत्नी है और फिलहाल विभाग के गबन किए गए 2.37 करोड़ रुपये खाते में जमा करने के मामले में जेल में बंद है। लुबना की छोटी बहन फातिमा भी पुलिस ने जेल भेजी है। उसके खाते में भी गबन के 1.03 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इस कार्रवाई की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो वह हैरान हो गए। लोगों ने बताया कि इल्हाम ने लुबना को बेगम सराय में ही घर खरीद कर दिया था। एक कार भी दिलाई थी। वह तो कभी-कभी आता था लेकिन लुबना तो ज्यादातर संभल के घर पर ही रहती थी।और पढ़ेंTrending Videosजेल भेजी गई लुबना के परिवार में तीन बहन और तीन भाई हैं। पिता की मौत हो चुकी है। दो भाई दिल्ली और एक भाई विदेश रहता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लुबना की शादी करीब 8 वर्ष पहले सरायतरीन निवासी युवक के साथ हुई थी लेकिन वह शादी कुछ ही समय में टूट गई थी। इसके बाद दूसरी शादी इल्हाम के साथ हुई थी। इस समय लुबना अपनी छोटी बहन फातिमा के साथ रहती थी। लोगों ने बताया कि लुबना की जिंदगी में पिछले कुछ महीने से बदलाव काफी देखने को मिला था। पति ने एक घर मोहल्ले में ही खरीदा था और एक कार भी खरीदकर दी थी। पूरे मोहल्ले में चर्चा थी कि लुबना का पति शिक्षा विभाग में अधिकारी है। वह कभी-कभी आता था तो लग्जरी कार से आता था।विज्ञापनविज्ञापन00000000000फातिमा की होने वाली थी शादी, उससे पहले ही चली गई जेलमोहल्ले के लोगों ने बताया कि लुबना और फातिमा ही घर पर रहती थीं उनके भाई रहते नहीं हैं। लुबना ही फातिमा ही बहन की शादी करने वाली थी। रिश्ता तय हो गया था। जल्द ही शादी के लिए तिथि तय होनी थी लेकिन इससे पहले ही कार्रवाई हो गई और फातिमा जेल चली गई। अब रिश्ते पर संकट मंडराया हुआ है।0000000000संभल में बेशकीमती जमीनें खरीदने की भी चर्चामोहल्ले के लोगों ने बताया कि जब भी इल्हाम शम्सी आता था वह जमीनों की जानकारी करता था। चर्चा है कि उसने संभल में मुरादाबाद मार्ग पर बेशकीमती जमीनें भी खरीदी हैं। हालांकि किस स्थान पर खरीदी हैं यह कोई स्पष्ट नहीं कर सका। लेकिन लोगों का मानना है कि जब वह आता था तो जमीन देखने के लिए भी जाता था। इससे माना जा रहा है कि उसने गबन का धन संभल में जमीनों को खरीद कर भी खपाया है। इसमें अन्य रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं।हमें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। यदि हमें इसकी जानकारी दी जाएगी तो जांच पड़ताल कराएंगे और जो भी सहयोग पीलीभीत पुलिस का होगा वह किया जाएगा।कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक, संभल।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गबन के आरोपी की पत्नी चोरी के पैसे जमा करने के आरोप में गिरफ्तार | Achira News