Achira News Logo
Achira News

गुरुग्राम के पास ट्रॉली के टायरों में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने का संदेह

Dainik Jagran•
गुरुग्राम के पास ट्रॉली के टायरों में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने का संदेह
Full News
Share:

गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार तड़के 4:33 बजे एक ट्रॉले के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई। टायरों में आग तेजी से फैलते देख ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दमकल विभाग को सूचित किया। सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पहुंची टीम ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकलकर्मी सुनील कुमार के मुताबिक हादसे में ट्रॉले के चार टायर जल गए, लेकिन वाहन के बाकी हिस्से को बचा लिया गया और ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। एक अन्य घटना में कादरपुर की सोहन नगर कॉलोनी स्थित एक मकान की पार्किंग में रात को अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े तीन अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पार्किंग में खड़ी दो स्कूटी और दो बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। गुरुग्राम में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची बोकारो पुलिस, आरोपी के घर पर चिपकाया नोटिस गुरुग्राम की 15 सड़कों पर लागू होगा 'पुणे मॉडल', गूगल मैप्स के डेटा से कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम?

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.