Achira News Logo
Achira News

गुरुग्राम में ठंड से राहत, लेकिन घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता बनी हुई है

Amar Ujala
गुरुग्राम में ठंड से राहत, लेकिन घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता बनी हुई है
Full News
Share:

गुरुग्राम। शहर में मंगलवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हल्की कोहरे की परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम की हवा में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 244 रिकॉर्ड किया गया, जो कि आरेंज श्रेणी में आने से खराब श्रेणी में रहा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र मानेसर की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। संवादऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

गुरुग्राम में ठंड से राहत, लेकिन घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता बनी हुई है | Achira News