Neck Pain Relief Yoga: आज के डिजिटल युग में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है. घंटों-घंटों तक लैपटॉप पर काम करना, लगातार मोबाइल स्क्रॉल करना, गलत पॉश्चर में बैठना और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल बॉडी और माइंड को धीरे-धीरे थका देता है. इसका नतीजा ये होता है कि गर्दन के दर्द, कंधों की जकड़न और पीठ में खिंचाव जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या हैं, तो योग आपकी मदद कर सकता है. इस खबर में हम आपको उत्तानमंडूकासन के बारे में बताएंगे, जिसे रोजाना करने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. योग का शरीर पर असरयोग केवल कुछ आसन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जीने की एक कला है, जो हमें अपने शरीर और मन दोनों के साथ संतुलन बनाना सिखाती है. नित्य योग के साथ अगर आप अपनी दिनचर्या को थोड़ा सा अनुशासित कर लें, तो इसका असर बहुत जल्दी महसूस होने लगता है. अगर आप अपने रोजाना के व्यायाम में उत्तानमंडूकासन को शामिल करते हैं, तो यह न सिर्फ शरीर को राहत देता है बल्कि अंदर से नई ऊर्जा भी भर देता है. किन लोगों के लिए उत्तानमंडूकासन है फायदेमंद?उत्तानमंडूकासन खास तौर पर पीठ दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह रीढ़ की हड्डी को खिंचाव देता है और जकड़न को कम करने में मदद करता है. इसके नियमित अभ्यास से ग्रीवा यानी गर्दन से जुड़ी तकलीफों में भी राहत मिल सकती है जो आजकल लगभग हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुकी है. उत्तानमंडूकासन के फायदेयह आसन कंधों के आसपास जमी हुई अकड़न को धीरे-धीरे खोलता है, जिससे कंधे हल्के और मुक्त महसूस होते हैं. साथ ही, छाती का विस्तार होने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे सांस लेना सहज और गहरा हो जाता है. जब सांस बेहतर होती है, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छा रहता है और थकान कम महसूस होती है. डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंदउत्तानमंडूकासन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक असर डालता है. पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं में लाभ मिल सकता है।--आईएएनएस Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
गर्दन दर्द से राहत-दैनिक योग अभ्यास की शक्ति की खोज
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.