गौरव गेरा इन दिनों 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही उनके डायलॉग्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर उनके फेमस डायलॉग 'डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।मंगलवार को गौरव ने इस मशहूर डायलॉग्स के पीछे की एक दिलचस्प कहानी फैन्स के साथ शेयर की और बताया कि इसे फाइनल करने से पहले निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें कई अन्य मजेदार ऑप्शंस दिए थे।View this post on InstagramA post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)गौरव गेरा को 'दूध सोडा' वाले लाइन के जैसी मिली थी और भी तुकबंदीगौरव ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान निर्देशक आदित्य धर द्वारा भेजे गए डायलॉग्स की लिस्ट भी दी। इन ऑप्शन में तुकबंदी और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला।आदित्य धर ने भेजे थे अतरंगी तुकबंदीगौरव ने पोस्ट में बताया कि वायरल डायलॉग का पूरा श्रेय आदित्य धर को ही जाता है। गौरव द्वारा शेयर लिस्ट में कई अतरंगी तुकबंदी शामिल हैं। गौरव के स्क्रीनशॉट्स में लिखा,'एक ने किया दिल ब्रेक, तो दूजी को पिलाओ आलम फ्रूट शेक' ,'हो गए इश्क में फेल, पियो पिस्टल पाइनएप्पल,''अंडे से निकला चूजा, खा लो खा लो क्रीम खरबूजा ,''पियो आंवला का मामला, बन जाओ जूही चावला।'लोहे पर पड़ गया हथौड़ा पी लो आलम दूध सोडा।'शूट के समय हमने सिर्फ डार्लिंग डार्लिंग ही किया'गौरव ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट करते हुए लिखा, 'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 'डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा' किसने सोचा था। आदित्य धर ने शूट से पहले मुझे ये ऑप्शन भेजे थे, ताकि मैं सीख सकूं, लेकिन शूट के समय हमने सिर्फ 'डार्लिंग डार्लिंग' ही किया। आपको इनमें से कौन सा सबसे अच्छा लगता है?'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा किसने सोचा था। आदित्य धर ने शूट से पहले मुझे ये ऑप्शन भेजे थे, ताकि मैं सीख सकूं, लेकिन शूट के समय हमने सिर्फ डार्लिंग डार्लिंग ही किया।गौरव गेरा'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में गौरव गेरा ने 'मोहम्मद आलम' बने'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में गौरव गेरा ने 'मोहम्मद आलम' (आलम भाई) के किरदार में अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया। उनके जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और संजीदा अभिनय ने उन्हें एक कमीडियन से गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया। फिल्म में उनके डायलॉग्स और रणवीर सिंह के साथ केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है।
गौरव गेरा ने धुरंधर फ्रेंचाइजी के वायरल डायलॉग के पीछे की मजेदार कहानी का खुलासा किया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.