सिरदर्द वैसे तो बिल्कुल आम समस्या है लेकिन ये गर्मियों में ज्यादा बढ़ जाती है। धूप में बाहर जाने या कहीं से लौटने पर तेज सिरदर्द होने लगता है, ऐसे में अक्सर लोग सिरदर्द की दवाई खा लेते हैं। कभी-कभार तो ठीक है लेकिन रोजाना दवाई खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है और ऐसे में आपको सिरदर्द और दवाई दोनों की आदत भी बन सकती है। अगर आप भी सिरदर्द से परेशान हो चुके हैं, तो उससे बचाव के कुछ तरीके अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर गर्मी के मौसम में सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है और इससे कैसे बचें। WEPTIXWEPTIX® Migraine Relief Cap for Migraines, Headaches, Sinuses, Tension Relief Headache Relief Cap for Men & Women Hot and Cold Therapy Relaxing Thermax Migraine Cap, Migrane Relaxing Cap - Black ENLIWISHENLIWISH Migraine Relief Cap – Hot & Cold Therapy Head Wrap for Headache, Stress & Sinus Relief | Gel Ice Head Cap for Women & Men | Reusable Cooling Compression Hat for Instant Pain Relief Careforce - The Force Behind Your HealthCareforce - The Force Behind Your Health Migraine Relief Cap For Migraines,Headaches,Sinuses,Tension Relief Headache Relief Cap For Men & Women -Black ZENITYMigraine Relief Cap Migraines | Hot & Cold Therapy Headache Cap for Migraine | Thermax Gel Ice Head Wrap for Instant Comfort & Relaxation | Reusable Migraine Cap for Men & Women. (Black) न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल जैन का कहना है कि जब शरीर का तापमान नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तो इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। उमस और गर्मी में ब्रेन तरल पदार्थों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। इस वजह से सिरदर्द हल्के दबाव जैसा महसूस होता है, कभी-कभी दर्द सिर के दोनों तरफ या पीछे की ओर ज्यादा महसूस होता है। इससे ऐसे लगता है जैसे सिर फट रहा हो। कई बार ये हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी होता है। अगर आप भी गर्मी में सिरदर्द की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो कुछ तरीके हैं जिनसे बचा जा सकता है। सिरदर्द कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बस ये शरीर के बढ़ते-घटते टेंपरेचर के साथ शुरू होता है। तो चलिए जानते हैं इससे आप कैसे बच सकते हैं। गर्मी में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसकी वजह से भी सिरदर्द होने लगता है। जब शरीर पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स खो देता है, ऐसे में दिमाग के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं और फिर ये दर्द होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप खूब पानी पिएं। जब भी बाहर जाएं तो टोपी पहनें, गमछा ओढ़ें, दुपट्टा बांध लें या फिर चश्मा लगाकर ही निकलें। तेज धूप और तेज रोशनी सीधे आंखों पर पड़ने से नसों में तनाव पैदा करती है। इस कारण से भी सिरदर्द होता है और ये माइग्रेन को भी ट्रिगर करती है। गर्मी में अक्सर खाने-पीने का रूटीन बिगड़ जाता है लेकिन ऐसा ना होने दें। गर्मी में अपने खाने का रूटीन फिक्स करें और बीच-बीच में कुछ हेल्दी जूस या फल खाते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और भूख नहीं लगेगी। भूख से भी सिरदर्द हो सकता है। अगर सिरदर्द तेज हो रहा है तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर उससे सिकाई करें। सिकाई गर्दन के पीछे, माथे और आइसपैक बैग को सिर पर भी रख सकते हैं। बर्फ की ठंडक से सिरदर्द में आराम मिलेगा। अगर सिरदर्द तेज हो रहा है, तो आप किसी अंधेरी और ठंडी जगह पर आराम करें। इससे भी दर्द कम होगा। कमरे की लाइट बंद कर दें और फिर रेस्ट करें। इससे दिमाग को ठंडक महसूस होगी और दर्द में राहत मिलेगी। अगर आपको हर दिन सिरदर्द की समस्या बनी हुई है और रोजाना बिना दवा खाए आराम नहीं आ रहा है, तो फौरन डॉक्टर से मिलें। रोजाना सिरदर्द की दवाई खाना नुकसानदायक होता है और ये माइग्रेन भी हो सकता है, जो गर्मियों में ट्रिगर हो जाता है।
ग्रीष्मकालीन सिरदर्दः माइग्रेन और तनाव से संबंधित मुद्दों से राहत की तलाश
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.