Achira News Logo
Achira News

गोली चलाने के बाद पुलिस के पीछा में डकैत की मौत

Aaj Tak
गोली चलाने के बाद पुलिस के पीछा में डकैत की मौत
Full News
Share:

हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बुलंदशहर रोड और ग्राम गोदी के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी ने 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था और तब से फरार चल रहा था. पुलिस की रोकने की कोशिश पर बदमाश ने मोटरसाइकिल से भागते हुए ट्यूबवेल की आड़ लेकर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई. हापुड़ नगर पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया. संदेश मिलते ही हापुड़ देहात पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ से घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. बदमाश की तरफ से हुई इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें इनामी बदमाश श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए बदमाश श्याम की गिरफ्तारी पर डीआईजी की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से गहनता से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।.इस मुठभेड़ के बाद पुलिस आगे की कानूनी और विधिक कार्रवाई में जुट गई है. उद्योगपति के घर करोड़ों की डकैती के बाद से जिले में इस शातिर अपराधी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.