संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को रटने की प्रवृत्ति छोड़कर विषय को गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए। यह सलाह एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा के प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और शांत मन से की गई तैयारी से विज्ञान जैसे विषय में भी अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्रों को चाहिए कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर हल कर परीक्षा पैटर्न को समझें। साथ ही सूत्रों औरपरिभाषाओं की अलग सूची तैयार करें जिससे परीक्षा से पहले रिवीजन आसान हो सके। ताया कि भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्न, रसायन विज्ञान में अभिक्रियाएं और जीव विज्ञान में आरेख अधिक अंक दिलाने में सहायक होते हैं। फ्लो चार्ट और मानचित्र का उपयोग करने से कम समय में पूरे पाठ्यक्रम का दोहराव किया जा सकता है। अभ्यास के दौरान होने वाली गलतियों को पहचान कर उन्हें सुधारना सबसे प्रभावी प्रक्रिया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं0जीव विज्ञान में आरेख और प्रक्रियाएं समझेंमानव हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र, पौधों के अंग और प्रजनन तंत्र जैसे महत्वपूर्ण आरेखों का अभ्यास करें। साथ ही प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, प्रजनन और आनुवांशिकी जैसी प्रक्रियाओं को समझकर पढ़ें।विज्ञापनविज्ञापन0भौतिकी में आंकिक पर दें विशेष ध्यानप्रकाश और विद्युत जैसे अध्यायों से आने वाले संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। सूत्रों को याद रखने के लिए उनकी सूची बनाकर बार-बार दोहराएं जिससे परीक्षा के समय भ्रम की स्थिति न बने।रासायनिक अभिक्रियाओं की रखें पक्की जानकारीसंयोजन, विस्थापन और उदासीनीकरण जैसी विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं के उदाहरण याद रखें। तत्वों के गुणधर्म, यौगिकों के नाम और उनके सूत्रों को याद रखने के लिए स्मृति सहायक तरीकों का प्रयोग करें।
गहराई से सीखने की रणनीतियों के साथ बोर्ड परीक्षा के परिणामों को बढ़ावा दें
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.