राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल और घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। राजधानी को मंगलवार सुबह घने कोहरे का सामना करना पड़ा। पालम और सफदरजंग में सुबह दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने आज भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। धुंध के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। इसी के मद्देनजर कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह कुछ स्थानों पर कम, तो कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। बुधवार को उत्तर तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास रहेगी। राजधानी के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को दिल्ली के 17 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 272 दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले की तुलना में 62 अंक अधिक है। सोमवार को एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
घने कोहरे और ठंड से दिल्ली और एन. सी. आर. प्रभावित
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.